Rajasthan News: पत्नी को रिक्शे में बैठाकर मायके लाया पति, तीन तलाक बोलकर छोड़ भागा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीन तलाक का केस सामने आया है। एक पति अपनी पत्नी को मायके छोड़ने आया और ससुराल वालों के सामने उसे तीन तलाक बोलकर चला गया।
जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

जयपुर के आदर्श नगर एसएचओ सुभाष चंद्र के अनुसार शहर में घाटगेट निवासी 24 वर्षीय युवती का निकाह सालभर पहले जयसिंहपुरा खोर निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि वह पत्नी के साथ मारपीट करता था।
पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा कि 30 जून 2024 की दोपहर को उसका पति उसे रिक्शे में बैठाकर मायके छोड़ने आया है। मायके में आने पर परिजनों से मिलने-जुलने के दौरान ही आरोपी पति ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोला और पत्नी को छोड़कर भाग गया।आदर्श नगर थाने में परिजनों के साथ पहुंची पीड़ित पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications