हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने शेयर किया राजस्थान के मोरों का ये डांस वीडियो, पर्यटन मंत्री का रिप्लाई-पधारो म्हारे देश

जयपुर। हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने राजस्थान की सूनी पड़ी सड़क पर डांस करते मोरों का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यहीं नहीं बल्कि राजस्थान सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अभिनेत्री शेरोन स्टोन का ट्वीट न केवल रिट्वीट किया बल्कि शेरोन को राजस्थान भ्रमण का न्योता भी दिया है।

ग्रामीण अंचल की सड़क पर नाच रहे मोर

ग्रामीण अंचल की सड़क पर नाच रहे मोर

बता दें कि वीडियो एक खाली सड़क पर एक साथ कई राष्ट्रीय पक्षी मोर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे भी इन दिनों लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रह रहे हैं। सड़कें वीरान पड़ी हैं। सड़कों पर वाहनों से पशु-पक्षी विचरण करते नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें सड़क पर कई मोर स्वच्छंद विचरण करते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो राजस्थान के किसी ग्रामीण अंचल की सड़क का है, मगर कहां का है यह पता नहीं चल पाया है।

 अभिनेत्री को मंत्री ने बोला थैंक्स

अभिनेत्री को मंत्री ने बोला थैंक्स

20 मई को हॉलीवुड अभिनेत्री अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'राजस्थान के मोर अब खाली सड़क पर नाच रहे हैं' शेरोन स्टोन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने राजस्थान के प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रोमोट करने वाले ट्वीट के लिए शेरोन स्टोन को थैंक्स बोलते हुए कहा कि आपने अपने कई हजार फोलोअर्स को राजस्थान की प्राकृतिक सुंदरता से वाकिफ करवाया है। मैं राजस्थान का पर्यटन मंत्री होने के नाते आपसे कहना चाहूंगा कि 'पधारो म्हारे देश'

 1 मिनट 24 सैकेंड का वीडियो

1 मिनट 24 सैकेंड का वीडियो

बता दें कि 62 वर्षीय शेरोन स्टोन एक जमाने में हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। शेरोन ने इस वीडियो को 20 मई को ट्वीट किया है। 1 मिनट 24 सैकेंड के इस वीडियो में सड़क पर काफी संख्या में मोर एक साथ नाचते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शेरोन के इस ट्वीट के जरिये अब तक करीब 12 हजार लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं 167 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है, जबकि 754 लोगों ने लाइक किया है। ट्विटर पर शेरोन के करीब पौने दो लाख फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+