जयपुर बना जलपुर : चारदीवारी में बाढ़ के हालात, विधानसभा पहुंच रहे MLA भी भारी बारिश में फंसे

जयपुर। राजस्थान राजधानी जयपुर शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से 'जलपुर' बना गया। सुबह से दोपहर तक जोरदार बारिश हुई है। चारदीवारी क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां की सड़कों व गलियों में तीन-तीन फीट पानी भर गया। वहीं, शहर में अन्य जगहों पर भी सड़कें ददिया बनी नजर आईं। कई वाहनों के भी पानी के तेज बहाव में बहने के समाचार हैं।

Recommended Video

    जयपुर बना जलपुर : चारदीवारी में बाढ़ के हालात, विधानसभा पहुंच रहे MLA भी भारी बारिश में फंसे
    वर्षों बाद ऐसी बारिश

    वर्षों बाद ऐसी बारिश

    यूं तो जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में बीते ​दो दिन से बारिश हो रही है। जयपुर में गुरुवार रात तीन बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक जारी रही। जयपुर के लोगों का कहना है कि वर्षों बाद ऐसी भारी बारिश देखी गई है।

     देरी से पहुंच पाए विधायक

    देरी से पहुंच पाए विधायक

    उधर, राजस्थान विधानसभा का सत्र भी शुक्रवार को हुआ है। महीनेभर के सियासी संकट के बाद अशोक गहलोत सरकार विधानसभा सत्र में विश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। कांग्रेस के विधायक होटलों में रुके हुए हैं। सुबह 11 बजे उन्हें विधानसभा पहुंचना था, मगर विधायकों से भरी बस भी जोरावर सिंह गेट के पास सड़क पर बरसाती पानी में फंस गई। हालांकि बाद में थोड़ी देरी से सभी विधायक सकुशल विधानसभा पहुंच गए।

     पुलिसथाने की दीवार गिरी

    पुलिसथाने की दीवार गिरी

    जयपुर में 14 अगस्त 2020 को हुई इस भारी बारिश से नुकसान के भी समाचार हैं। खबर है कि जयपुर शहर में विधायकपुरी पुलिस थाने की दीवार गिर गई। वहीं निचले इलाके जलमग्न हो गए और कच्चे घर भी गिर गए। जयपुर के जेएलएन मार्ग, जगतपुरा, दिल्ली रोड, टोंक रोड, सीकर रोड, सांगानेर, आगरा रोड पर जलभराव होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

     जयपुर मौसम विभाग का अलर्ट

    जयपुर मौसम विभाग का अलर्ट

    मीडिया से बातचीत में मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 3 जिलों में अत्यधिक भारी बरसात का रेड अलर्ट और 23 जिलों में भारी बरसात का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है। 14 से 17 अगस्त तक अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़ढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, नागौर, पाली और जालौर में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+