प्रेमिका के पति को 5वीं मंजिल से कूदा प्रेमी, नैनीताल-कन्नौज से शुरू हुई लव स्टोरी का जयपुर में द एंड

जयपुर, 15 दिसम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापगढ़ पुलिस थाना इलाके में एक व्यक्ति ने रिया अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे से पहले तक फ्लैट में रह रहे जोड़े को आस-पास के लोग पति-पत्नी मानते थे जबकि ये प्रेमी-प्रेमिका थे और एक-दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे थे।

jaipur

प्रतापगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी बलवीर सिंह के अनुसार यूपी के कनौज निवासी 30 वर्षीय मोहसिन उर्फ आजम का बीते ढाई साल से नैनीताल निवासी 24 वर्षीय शादीशुदा युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों भागकर जयपुर आ गए। बीते सात माह से जयपुर के मालवीय नगर में किराए के मकान में रहा था। एक महीने ही दोनों एनआरआई सर्किल के पास रिया अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहने लगे।

सोमवार दोपहर अचानक विवाहिता का पति अपनी पत्नी को ढूंढते हुए फ्लैट पर आ गया। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला तो मोहसिन उसके पति को देखकर डर गया और पांचवीं मंजिल से कूद गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मोहसिन को कूदता देख पति डर गया और वहां से भाग गया। प्रेमिका मोहसिन को SMS अस्पताल लेकर आई। लेकिन जब उसे लगा उसकी हालत गंभीर है तो वो भी वहां से फरार हो गई। पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर अस्पताल में दिए नंबर पर जब प्रेमिका से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ था। प्रतापनगर पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर प्रेमिका और उसके पति की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+