गहलोत सरकार देगी विधायकों और पूर्व विधायकों को विदेश यात्रा का खर्च, लेकिन माननी होगी यह शर्त

जयपुर, 17 सितंबर। राजस्थान की गहलोत सरकार अपने विधायकों और पूर्व विधायकों के विदेश यात्रा पर जाने का एक लाख रुपए तक का खर्चा उठाएगी सरकार ने इसके लिए एक शर्त भी रखी है। विदेश यात्रा पर जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुमोदन कराना जरूरी होगा। अब विधानसभा कार्रवाई में संशोधन अनुमोदन हो सकता है। राजस्थान में 19 सितंबर से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है।

rajasthan vidhansabha

तीन साल पहले बढ़ा था विधायकों का वेतन

राजस्थान के विधायकों को वेतन और निर्वाचन क्षेत्र के भत्ते के तौर पर एक लाख दस हजार रुपए मिलते हैं। यदि सभी प्रकार के भत्तों को मिलाया जाए तो विधायकों को करीब 2 लाख 37 हजार 500 रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है। आखरी बार 2019 में विधायकों का वेतन बढ़ाया गया था। सदन में इसका किसी ने विरोध नहीं किया था। तब विधायकों का वेतन 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दिया गया था। इस दौरान विधायकों का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता भी बढ़ाया गया था। पहले निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में 50 हजार रुपए मिलते थे। इसे बढ़ाकर 70 हजार कर दिया गया। वही किराए भत्ते के रूप में विधायकों को 50 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जा रहा है।

rajasthan vidhansabha

विधायकों के वेतन भत्तों में राजस्थान अग्रणी राज्य

विधायकों को मिलने वाले वेतन भत्ते के मामले में राजस्थान अग्रणी राज्य है। राजस्थान के विधायकों को अन्य राज्य के मुकाबले ज्यादा वेतन मिलता है। वही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, जैसे राज्यों में विधायकों के वेतन भत्ते राजस्थान से ज्यादा है।

rajasthan vidhansabha

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+