गहलोत सरकार पर रीट परीक्षा में धांधली का आरोप, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार पर साधा निशाना

जयपुर 25 जुलाई। राजस्थान में रीट परीक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत सरकार पर रीट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रीट के पेपर को लेकर गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। किरोड़ी ने ट्वीट कर लिखा कि मुखिया जी यह मेरा सवाल है। जब पेपर को अपडेट के द्वारा जमा करा लिया गया तो यह सोशल मीडिया पर कहां से आए। मीणा ने कहा मुखिया जी मैं आपसे अनेकों बार कह चुका हूँ। आप पेपर घोटाले में बड़े डकैतों पर हाथ डालो। आप ऐसा नहीं कर रहे इसका क्या राज है। किरोड़ी मीणा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रीट पेपर की सत्यता की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

kirodigahlot

सरकार की पहले भी हो चुकी फजीहत

रीट परीक्षा को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार की पहले भी फजीहत हो चुकी है। तब विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार को घेरा था। पिछले अनुभवों से सबक लेकर राज्य सरकार ने पूरा एहतियात बरतते हुए इस बार परीक्षा का आयोजन कराया। लेकिन राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने वायरल हो रहे प्रश्न पत्रों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इस बार सरकार ने पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा का आयोजन किया है। सरकार के फैसले धरातल पर दिखाई भी दे रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने से सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। मीणा के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा जितने भी पेपर वायरल हो रहे हैं। वास्तव में वे पूरे पेपर नहीं हैं। बल्कि कोई फाड़ कर ले गया होगा। भर्ती में विघ्न डालने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+