Rajasthan News: गांधी परिवार राजस्थान दूरबीन से सिर्फ टाईगर देखने और किसानों की जमींने हडपने आता है: सीपी जोशी
Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को चित्तौडगढ़ और डूंगरपुर में प्रियंका वाड्रा द्वारा दिए गए वक्तव्य पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा को राजस्थान में गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीति दिखाई नहीं देती। एक धर्म के त्यौंहारों को मनाने के लिए पूरी छूट दी जाती है। हिन्दू त्यौंहारों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। धर्म की राजनीति कांग्रेस करती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर काम करती है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस ने जनता से सिर्फ झूठे वादे किए। जबकि भाजपा ने जो कहा वो किया। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, मुद्रा और बीमा योजनाओं जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ो देशवासियों का जीवन खुशहाल किया है। कांग्रेस ने झूठे वादे करके सरकार बनाई और सत्ता में आने के बाद अंर्तकलह और कुर्सी की लड़ाई के चलते जनता को किसी प्रकार की राहत नहीं पहुंचाई। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। भ्रष्टाचार चरम पर है। सबसे महंगी बिजली और पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है। अब चुनाव के समय फिर से बड़े-बड़े वादे करके प्रदेश की भोली भाली जनता को मुर्ख बना रहें है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ाई कांग्रेस में है। ना कि भाजपा में। राजस्थान में दूरबीन लेकर गांधी परिवार सिर्फ टाईगर देखने और किसानों की जमींनों को हडपने के लिए आता है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ जनहित और विकास को देखते है। जनता ने प्रदेश से कांग्रेस की इस महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इसलिए चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस को दूरबीन लगाकर अपने विधायक ढूंढने पडेंगे।












Click it and Unblock the Notifications