इमैनुएल मैक्रों संग PM मोदी ने ली मसाला चाय की चुस्कियां, फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने UPI से किया पेमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत में हैं। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राम मंदिर का मॉडल उपहार में दिया।
इसी बीच, जयपुर में दोनों एक चाय की दुकान पर भी गए। यहां पीएम मोदी ने मैक्रॉन को मसाला चाय पीलाई। चाय पीते हुए एक-दूसरे से बातचीत की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वहां भुगतान करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) डिजिटल भुगतान सिस्टम में के बारे में समझाया। क्योंकि, दोनों नेताओं ने आज जयपुर में हवा महल की अपनी यात्रा के दौरान एक स्थानीय दुकान का दौरा किया।
क्या है UPI सिस्टम ?
यूपीआई एक ऐसा सिस्टम है, जो कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन (किसी भी भाग लेने वाले बैंक के) में कई बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता चौबीसों घंटे कहीं भी अपने मोबाइल की सहायता से रुपए ट्रांसफर कर सकता है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति संग रोड शो
हवा महल का दौरा करने से पहले पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने जयपुर में एक मेगा रोड शो किया। रोड शो जंतर-मंतर से शुरू हुआ और सांगानेरी गेट तक चला। इस दौरान, लोगों ने पीएम और मैक्रॉन पर पुष्प वर्षा की।












Click it and Unblock the Notifications