Rajasthan : एक्सीडेंट में गुजरात पुलिस के 4 जवानों व आरोपी की मौत, शव लेने जयपुर पहुंचे चार्टर प्लेन
जयपुर, 16 फरवरी। राजस्थान में जयपुर-दिल्ली एनएच 48 पर सोमवार रात करीब दो बजे सड़क हादसे में गुजरात पुलिस के चार जवान और चोरी के एक आरोपी की मौत हो गई। गुजरात पुलिस दिल्ली से आरोपी को पकड़कर ला रही थी।

नींझर मोड़ के पास हुआ हादसा
रास्ते में जयपुर के पास भाबरू थाना इलाके के नींझर मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर होकर डिवाइडर फांदकर पेड़ जा टकराई। इसके बाद कार बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे में एयरबैग तक फट गए और स्टेयरिंग उखड़कर पांच फीट बाहर लटक गया।

इनकी हुई मौत
मृतकों की शिनाख्त गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल भावनगर के मनसुख (47), कांस्टेबल भीखाभाई (48), कांस्टेबल शक्तिसिंह (38) और इरफान भाई (37) तथा चोरी के आरोपी सलीमपुर दिल्ली निवासी फैयम उर्फ मुन्ना (32) के रूप में हुई।

चार्टर प्लेन से भेजे गुजरात पुलिसकर्मियों के शव
हादसे में मारे गए पुलिसकर्मियों के शव लेने के लिए गुजरात पुलिस के अधिकारी मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन अलग अलग चार्टर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से करीब सवा आठ बजे तक तीनों चार्टर से चारों शव गुजरात लेकर रवाना हो गए।

चोरी की कार भी बरामद
भावनगर एसीपी सफीन हसन ने बताया कि भरतनगर पुलिस थाने के चार जवानी आरोपी को पकड़ने के लिए निजी व्यक्ति के साथ 8 फरवरी को दिल्ली गए थे। आरोपी फैयम पर साल 2021 व पिछले माह भावनगर में चोरी का आरोप है। पुलिस आरोपी को पकड़कर ला रहे थे। चोरी की कार भी आरोपी से बरामद की गई थी, जिसे दूसरा व्यक्ति ला रहा था।

हादसे का कारण मवेशी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुजरात पुलिस की गाड़ी के राजस्थान का शिकार होने की वजह सड़क पर अचानक किसी मवेशी का आ जाना माना जा रहा है। डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से टकराने के बाद कार पलटी खाकर डिवाइडर पर बनी दीवार पर लटक गई।

शव कार में फंसे
हादसा इतना भंयकर था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से शव उसमें फंस गए। पुलिस व ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से कार के हिस्से को अलग किया तथा शव बाहर निकाला। सड़क हादसे में एक साथ पांच जनों की मौत की खबर जिसने भी सुनी वह सन्न रह गया। शवों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाते समय मौजूद स्थानीय पुलिसकर्मियों की आंखों से आंसू झलक पड़े।












Click it and Unblock the Notifications