Rajasthan के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लंबे समय बाद तोड़ी चुप्पी, गहलोत गुट को लेकर कही यह बात

Rajasthan के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लंबे समय की चुप्पी तोड़ते हुए गहलोत गुट पर तीखा हमला बोला है। सचिन पायलट ने नाम लिए बिना कहा कि गहलोत समर्थकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर सीएम अशोक गहलोत ने माफी मांगी है। एआईसीसी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत जवाब मांगा है। कांग्रेस में नियम सभी के लिए बराबर हैं। शीघ्र निर्णय जरूरी है। हालांकि सचिन पायलट ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ की तरफ माना जा रहा है। इन तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन नेताओं ने नोटिस का जवाब भी दे दिया है। लेकिन कांग्रेस आलाकमान फिलहाल असमंजस की स्थिति में है।

Recommended Video

    Sachin Pilot का Ashok Gehlot गुट पर वार, बागी विधायकों के खिलाफ हो एक्शन | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    sachin pilot

    सीएलपी की बैठक बुलाने पर जल्द होगा फैसला

    सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन उसके समानांतर एक और बैठक हुई। मुझे लगता है कि इस मामले को जल्द ठीक करने के लिए कदम उठाने का वक्त आ गया है। पार्टी उस पर कार्रवाई करेगी। सचिन पायलट ने राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की बात कर कहा कि किसको क्या देना है। इसका निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी करती है। राजस्थान में चुनाव में बहुत कम समय बचा है। चुनाव में सिर्फ 13 महीने बचे हैं। जो कदम उठाने हैं। खासतौर पर सीएलपी की मीटिंग उसका निर्णय भी बहुत जल्द एआईसीसी लेगी। लेकिन चुनाव हमारे चल रहे हैं। बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। गुजरात से पीएम मोदी आते हैं। जबकि हिमाचल से जेपी नड्डा आते हैं। दोनों राज्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। दोनों राज्यों में हम जीत हासिल करेंगे।

    sachin pilot

    मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देकर पीएम मोदी ने किया निराश

    पायलट ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि पीएम मोदी मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं मुझे लगता है कि शायद इसलिए कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। लोगों को बहुत उम्मीद थी। हम सब मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक बनाना चाहते थे। हमारी सरकार ने कई बार पीएम मोदी से आग्रह भी किया। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने ईआरसीपी पर भी दोबारा कुछ नहीं कहा। पहले जब पीएम आए थे। प्रदेश में चुनाव चल रहे थे। पीएम मोदी ने अपने मुंह से खुद कमेंट किया था कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे। वह भी नहीं किया। उसका हम सबको खेद है। मुझे उम्मीद थी कि इस बार कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं किया।

    sachin pilot

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+