पूर्व CM की कार का एक्सीडेंट, युवती की जब्त गाड़ी दिलाकर बोलीं वसुंधरा राजे-'अब जाओ, पर धीरे चलाओ'

जयपुर, 3 मार्च। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया की कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि हादसे में राजे को कोई चोट नहीं आया है। एक्सीडेंट राजधानी जयपुर में हुआ है।

Vasundhara Raje Scindia car accident

हुआ यूं कि जयपुर के विद्याधर नगर पुलिस थाना इलाके में बियानी कॉलेज के सामने म​र्सिडीज कार में सवार होकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने आवास की तरफ जा रही थी।

कार में राजे के साथ उनके मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज व ओएसडी धीरेंद्र कमठान भी मौजूद थे। इस दौरान एक दूसरी कार ने राजे की कार को लेफ्ट साइड से टक्कर मार दी। इससे कार की लेफ्ट साइड का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

कार चला रही युवती को रोक लिया। लड़की ने कार से बाहर आने के बाद राजे से माफी मांगी। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विद्याधर नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती की गाड़ी जब्त कर ली और उससे लाइसेंस ले लिया। पूर्व सीएम की कार से दुर्घटना और फिर पुलिस कार्रवाई से युवती काफी डर गई थी।

राजे ने युवती की जब्त कार वापस दिलवाई और उसे समझाया कि वह आराम से अपने घर चली जाएं। युवती ड्राइव करते वक्त मोबाइल पर बात कर रही थी। एक्सीडेंट की यही वजह मानी जा रही है। मोबाइल पर बात करते वक्त युवती का ध्यान भटक गया और राजे की गाड़ी से कार जा टकराई।

बता दें कि 8 मार्च को सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिन है। वे हाड़ोती में अपना ​जन्मदिन मनाएंगीं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। पूर्व सीएम राजे को राजस्थान सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करा रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+