पूर्व सीएम वसुंधरा राजे लखनऊ में एक माह से क्वारंटाइन, अब आईं नजर तो कही यह बात
जयपुर। कोरोना वायरस के चलते 17 मई तक लॉकडाउन-3 लागू है। देशभर में लोग अपने अपने घरों में क्वारंटाइन हैं। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी पिछले एक माह से क्वारंटाइन थीं। अब महीनेभर बाद वो नजर आईं है। उन्होंने कहा कि उनको 17 मई का इंतजार है।

दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांसदों व विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की थी। उसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया और अपने विचार भी रखे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के खत्म होते ही पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने वसुंधरा राजे से पूछा कि 'आप धौलपुर आ गई हैं' जवाब में राजे ने कहा कि 'नहीं मैं वहीं हूं, जहां पहले थी।' फिलहाल उनका लॉकडाउन-3 खत्म होने के लिए 17 मई का इंतजार है।
बता दें कि लखनऊ में बसपा नेता की पार्टी में अभिनेत्री कनिका कपूर के साथ फोटो खिंचवाई थी। उसके बाद जांच में पता चला कि कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। ऐसे में वसुंधरा राजे लखनऊ में ही क्वारंटाइन हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications