पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिखाएंगी बीकाणा में सियासी ताकत, 18 सितंबर से बीकानेर संभाग के दौरे पर

जयपुर, 26 अगस्त। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बीकानेर संभाग में बड़ी यात्रा की तैयारी है। वसुंधरा राजे 18 सितंबर से बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेगी। प्रदेश के सियासी गलियारों में वसुंधरा राजे के दौरे को लेकर चर्चा हैं। भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग की यात्रा के बाद अब वसुंधरा राजे के बीकानेर संभाग के दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। वसुंधरा राजे के इस कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थक नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

vasundhara raje

जन्मदिन पर दिखा चुकी सियासी ताकत

वसुंधरा राजे का बीकानेर संभाग का दौरा 18 सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले वसुंधरा राजे ने भरतपुर संभाग में जन्मदिन मना कर अपनी सियासी ताकत दिखाई थी। वहीं दूसरी तरफ कोटा संभाग के दौरे के दौरान बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन कर वसुंधरा ने अपना पिछला जन्म दिन मनाया था। इसके अलावा राजे उदयपुर संभाग के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के माध्यम से अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए क्षेत्रों का दौरा कर सभाओं को संबोधित कर चुकी है। वसुंधरा राजे जोधपुर संभाग का भी दौरा कर अपनी सियासत ताकत दिखा चुकी है।

vasundhara raje

वसुंधरा गुट के नेता जुटे तैयारियों में

वसुंधरा राजे की बीकानेर संभाग की यात्रा को लेकर उनके समर्थक नेता तैयारियों में जुट गए हैं। राजे की बीकानेर यात्रा को लेकर यूनुस खान, अशोक परनामी और राजपाल सिंह शेखावत तैयारियां कर रहे हैं। इस दौरान नेताओं ने बीकानेर संभाग के नेता देवी सिंह भाटी से भी मुलाकात की है। भाटी अभी भाजपा से बाहर हैं। लेकिन उन्हें वसुंधरा राजे से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वसुंधरा समर्थकों का दावा है कि स्थानीय लोगों के आग्रह पर राजे यह यात्रा कर रही हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं में राजे की यात्रा को लेकर संपर्क नहीं किए जाने से नाराजगी भी है। यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर वसुंधरा राजे का स्वागत सत्कार किया जाएगा। उनकी इस यात्रा को लेकर जनसंवाद के अनेक कार्यक्रम रखे गए हैं। माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे दीपावली के बाद जिला स्तर पर दौरे करेंगी। राजे की बीकानेर यात्रा के दौरान वसुंधरा कैंप के अनेक नेता दिखाई देंगे। प्रदेश भाजपा में सीएम फेस को लेकर संशय बरकरार है। ऐसे में भाजपा के चुनावी मोड में आने से पहले वसुंधरा राजे की बीकानेर यात्रा राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+