Fire in Jaipur : निर्माणाधीन मकान में आग से 3 मजदूर जिंदा जले, मौत का मंजर देखने वालों की कांपी रूह

जयपुर। राजधानी के बजाज नगर थाना इलाके में स्थित तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान में मंगलवार को देर शाम आग लगने से तीन लोग आग में जिंदा जल गए। वहीं अन्य दो गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस ने आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया।

fire in under construction building jaipur Three workers burnt alive

बजाज नगर पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित अनिता कॉलोनी स्थित अनन्य अग्रवाल के तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान में अचानक आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर लगी। जहां डेंटिंग पेंटिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान मकान में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे।

fire in under construction building jaipur Three workers burnt alive

प्रारम्भिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने काफी प्रयासों के बाद एक-एक करके मजदूरों को वहां से निकाला। गंभीर हालत में छह मजदूरों को तत्काल जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन मजदूरों ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि अजहर हुसैन, निजाम और सोरव उर्फ सादिक की मौत हुई है। अन्य मजदूर सौरभ और चमर बहादुर घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+