जयपुर में साबुन कारोबारी के घर से महिला नौकर ने उड़ाए 50 लाख रुपए व आभूषण
जयपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में घरेलू कामकाज करने वाली नेपाली महिला ने अपनी गैंग के साथ मिलकर साबुन कारोबारी के घर में जहरखुरानी की वारदात को अंजाम दिया है। वहां दो घरेलू नौकरों को नशीला पदार्थ सूंघाकर करीब 50 लाख रुपए की नकदी व गोल्ड ज्वैलरी को बैग में समेटकर भाग निकले।

वारदात आदर्श नगर इलाके में फ्रंटियर कॉलोनी में हुई। यहां प्लॉट नंबर 114 में रहने वाले वीरेंद्र जैन अपने भाईयों के साथ ओसवाल साबुन का व्यवसाय करते हैं। वे अपने परिवार के साथ बुधवार को लुधियाना में अपने रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।
जैन अपने घर को पिछले कई सालों से घरेलू नौकरानी कांता, घरेलू नौकर व संगीता थापा के भरोसे छोड़कर गए थे। गुरुवार को दूध देने वाला वीरेंद्र जैन के घर पहुंचा तब आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया। इस पर पड़ोसी की मदद से अंदर जाकर देखा तो ग्राउंड फ्लोर पर दरवाजे खुले पड़े थे।
अंदर घरेलू नौकरानी कांता और नौकर बेहोश पड़े थे। नौकरानी संगीता थापा गायब थी। वहां एक कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर पड़ोसियों ने वीरेंद्र जैन के परिजनों और आदर्श नगर थाने में सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल शुरु कर वीरेंद्र जैन को फोन कर सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि बुधवार रात को 10:30 बजे एक महिला और दो युवक वीरेंद्र जैन के घर में दरवाजा खोलकर घुसे थे। इसके करीब एक घंटे बाद घर से दोनों युवक और दो महिलाएं कंधे पर बैग लटकाकर दबे पांव घर से भागते हुए नजर आए।
फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि वारदात को वीरेंद्र जैन के यहां पहले घरेलू कामकाज करने वाली गंगा ने अंजाम दिया है। वह नेपाल की रहने वाली है। एक महीने पहले ही वीरेंद्र जैन के यहां से काम छोड़कर गई थी।
उसने करीब 10 पहले ही अपनी जगह संगीता थापा नाम की नेपाली महिला को अपनी जगह कामकाज के लिए वीरेंद्र जैन के घर में नौकरी के लिए रखवाया था। दोनों महिलाओं को दिल्ली की एक एजेंसी के जरिए वीरेंद्र जैन ने कामकाज के लिए रखा था।












Click it and Unblock the Notifications