VIDEO : क्या एलन मस्क ने यूपी के बाद राजस्थान के आसमान में भी चलाई 'तारों की ट्रेन'?
जयपुर, 15 सितम्बर। यूपी के बाद राजस्थान के आसमान में भी 'तारों की रहस्यमयी ट्रेन' जैसा नजारा देखा गया है। राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ समेत कई इलाकों से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि मंगलवार शाम को आसमान में तेज रोशनी वाली तारों जैसी कई वस्तु कतार में उड़ती दिखी हैं।

कोई सैटेलाइट तो कोई यूएफओ बताता नजर आया
आसमान में दिखे इस अदभूत नजारे कोई सैटेलाइट तो कोई यूएफओ बताता नजर आया, मगर वास्तविकता किसी को पता नहीं चली है। यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आसमान में देखा गया
यह ठीक वैसा ही नजारा था जो 12 सितम्बर की रात को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, लखीमपुर खिरी जिले के आस पास आसमान में देखा गया है। अगले ही दिन यह राजस्थान में भी कौतुहल का विषय बन गया। वन इंडिया हिंदी इस तरह के वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर कुछ अलग ही दावा किया जा रहा है।
एलन मस्क का स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान व यूपी के आसमान से गुजरी तारों की यह लड़ी कोई यूएफओ नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क का स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट हैं, जो हाल भारत के आसमान से गुजरे।

हर दूसरे महीने एलन मस्क के फॉल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष में छोड़े जाते
दरअसल, ये स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स लगभग हर दूसरे महीने एलन मस्क के फॉल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष में छोड़े जाते हैं। ये पहले स्टेज में लॉन्चिंग के 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट आते हैं जबकि दूसरे स्टेज में स्टारलिंक सैटेलाइट्स को धरती की निचली कक्षा में स्थापित करता है। इसलिए ये कभी कभार हमें आसमान में उड़ते दिखाते देते हैं।

तेज इंटरनेट की सुविधा दी जाती है
दावा तो यह भी किया जा रहा है कि स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट के जरिए दुनियाभर में अंतरिक्ष से तेज इंटरनेट की सुविधा दी जाती है। रूस यूक्रेन युद्ध में भी एलन मस्क ने स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए यूक्रेन को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। फिलहाल इस सैटेलाइट सर्विस का फायदा 40 देश उठा रहे हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications