ED Raid Rajasthan: राजस्थान में गृहराज्य मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ED के छापे
ED Raid Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने से पहले प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह ईडी की कई टीमों ने एक साथ राजस्थान सरकार में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर छापे मारे हैं।
गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपिनयों पर कुछ दिन पहले आयकर विभाग की टीमों ने कार्रवाई की है। अब दिल्ली से आई टीमों ने सुबह-सुबह कोटपूतली, विराटनगर और बहरोड़ में छापेमारी की है। राजेंद्र यादव कोटपूतली से कांग्रेस विधायक हैं।

गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर छापे की पुख्ता वजह तो सामने नहीं आई है, मगर ईडी की इस कार्रवाई को मिड डे मील घोटाला राजस्थान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल ईडी की टीमें यादव के व्यवसाय से जुड़ी कंपनियों के दस्तावेज खंगाल रही हैं।
बताया जा रहा है कि राजस्थान में मंत्री यादव व उनके रिश्तेदारों के पास मिड डे मील के तहत स्कूलों में भोजन पहुंचाने के ठेके हैं। खुद यादव कोटपूतली में राजस्थान फ्लेक्सिबल पैकिंग फैक्ट्री कंपनी के डायरेक्टर हैं। पिछले साल सितंबर में ही आयकर विभाग की टीम ने गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के प्रदेशभर में 53 ठिकानों पर दबिश दी थी।
एबीपी लाइव की एक न्यूज के अनुसार आयकर के छापे में राजेंद्र यादव के किच्छा स्थित पैतृक घर और फैक्ट्री से छापेमारी में रुपए और जेवरात मिलने की बात सामने आई थी। तब जेवरात का वजन करवाने के लिए तराजू मंगवाया गया और ज्वेलर्स का भी बुलाना पड़ा था।
दिल्ली से ईडी के बीस से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी सुबह-सुबह ही रेड करने पहुंच गए थे। सुरक्षा के लिहाज से यादव के घर और फैक्ट्री पर भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया। कार्रवाई पूरी होने तक उस रास्ते से आम लोगों की आवाजाही को भी रोक दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेठारों व अफसरों के 20 ठिकानों पर भी ईडी ने छापे मारकर ढाई करोड़ रुपए व एक किलो सोना जब्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications