Rajasthan: 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हरियाणा की JJP, जीते तो निजी क्षेत्र की नौकरियों में देंगे 75 फीसदी आरक्षण

Rajasthan Assemble Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भी ताल ठोक रखी है। जेजेपी राजस्‍थान में 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

JJP in rajasthan vidhan sabha chunav 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। राजनीतिक दल टिकटें फाइनल करने में जुटे हैं। कांग्रेस-भाजपा के अलावा हरियारणा के जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भी राजस्‍थान चुनाव 2023 में ताल ठोक रखी है।

Dushyant Chautala in Rajasthan

जेजेपी सुप्रीमो व हरियाणा के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला राजस्‍थान के लगातार दौरे कर रहे हैं। गुरुवार को जयपुर दौरे पर आए चौटालों ने घोषणा की कि राजस्‍थान के 18 जिलों की 30 सीटों पर उनकी पार्टी जेजेपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अधिकांश सीटें राजस्‍थान-हरियाणा सीमा से लगते जिलों की हैं।

हरियाणा डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला ने कहा कि राजस्‍थान की जनता अगर चुनाव जेजेपी को वोट देकर सत्‍ता में लाएगी तो यहां के युवाओं को हरियाणा की तर्ज पर निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को पंचायत राज संस्‍थाओं में 50 फीसदी स्‍थान मिलेगा। उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों दुष्‍यंत चौटाला राजस्‍थान के दौरे पर हैं। वे आठ और नौ सितंबर को नागौर, जयपुर व बीकानेर जिलों में आयोजित विभिन्‍न कायर्क्रमों में हिस्‍सा लेंगे। बीकानेर में जेजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि जेजेपी राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में भाजपा से गठबंधन करके अपने प्रत्‍याशी उतार सकती है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं और सीकर समेत कई जिलों में 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। नवलगढ़, फतेहपुर व दांतारामगढ़ सीट पर प्रत्‍याशी तय भी हो गए हैं। दांतारामगढ़ से रीटा सिंह व नवलगढ़ से पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह चुनाव मैदान में बतौर जेजेपी प्रत्‍याशी उतरेंगी।

रीटा सिंह दांतारामगढ़ से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह की पत्‍नी हैं जबकि जेजेपी में शामिल होने वाली प्रतिभा सिंह नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2003-2008 तक निर्दलीय विधायक रह चुकी हैं। वे दो बार नवलगढ़ से ब्लॉक समिति प्रधान रही हैं। इसके अलावा प्रतिभा आरएलडी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। भरतपुर जिले में डॉ. मोहन सिंह नदवई ने भी जेजपी ज्‍वाइन की है। उनकी धर्मपत्नी डॉ सुलभा दो बार भरतपुर जिला परिषद से चेयरपर्सन रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+