पाकिस्तान ड्रिल मशीन से छलनी कर रहा लड़कियों के शरीर, खतरनाक सेल में छोटी बच्चियों पर अत्याचार
बलूचिस्तान की आजादी के लिए समर्थन मांगने निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ. नायला कादरी बलोच जयपुर आईं
जयपुर, 15 जुलाई। पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में लड़कियों पर कहर बरपाया जा रहा है। जवान लड़कियां के शरीर ड्रिल मशीन से छलनी किए जा रहे हैं। छोटी-छोटी बच्चियों तक को नहीं बख्शा जा रहा। उनके लिए रेल सेल बना रखी है। वहां बच्चियों को नग्न करके टॉर्चर किया जा रहा।

डॉ. नायला कादरी बलोच जयपुर में
यह खौफनाक पीड़ा बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ. नायला कादरी बलोच का। वे शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीडिया से बात कर रही थीं। इस दौरान कादरी ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की गुहार लगाई और वहां बलोच लड़कियों पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया।

रावणा राजपूत समाज के लोगों का समर्थन मांगा।
बता दें कि बलूचिस्तान की पाकिस्तानी से आजादी के लिए समर्थन जुटाने जयपुर आईं डॉ. नायला कादरी ने श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला और उनकी टीम से मुलाकात की। बलूचिस्तान और राजस्थान में रहने वाले समाज के लोगों का समर्थन मांगा।

जिंदगी पाकिस्तानी दहशतगर्दों और टेरेरिस्ट के हाथों में
मीडिया से बातचीत में डॉ. नायला कादरी बलोच ने कहा कि इस वक्त बलोच में लोग पाकिस्तान के अत्याचारों की वजह से नर्क की सी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। बलूचिस्तान में इस वक्त लोगों के साथ जो क्रूरता हो रही है वो कोई सोच भी नहीं सकता। यहां के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जिंदगी पाकिस्तानी दहशतगर्दों और टेरेरिस्ट के हाथों में हैं।

भारत की जनता को अपना किरदार अदा करना होगा
बलूचिस्तान की आजादी के लिए भारत की मदद मांगते हुए डॉ. नायला कादरी बलोच ने कहा कि इस मामले में भारत की जनता को अपना किरदार अदा करना होगा। वैसे भी बलूचिस्तान में क्रांति की शुरुआत आजाद हिंद फौज के हीरो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, अशफाकउल्लाह खान, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने की थी।

बलोच की आंख भर आई
बलूचिस्तान के झंडे को चूमते हुए डॉ. नायला कादरी बलोच की आंख भर आई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 15 साल में पाकिस्तान और चीन की सेना की वजह से बलूचिस्तान के 55 हजार से ज्यादा लोग गायब हो गए। आजादी की जंग में 2 लाख से ज्यादा बलूच युवा और महिलाएं, बच्चे, बूढ़े शहीद हो चुके हैं।
कादरी ने बताया कि वे खुद टॉर्चर सर्वाइवर हूं। दाहिनी आंख से देख तक नहीं सकती। परिवार और बहुत करीबी लोग भी पाकिस्तानी टॉर्चर का शिकार हुए। लापता लोगों को छुड़ाने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। पाकिस्तान की वजह से वहां जीने से मौत आसान है।












Click it and Unblock the Notifications