Diya Kumari: गुलाबी साड़ी व शायराना अंदाज में 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ टॉप ट्रेंड में शामिल हुईं दीया कुमारी
Diya Kumari Rajasthan Budget 2024-25: गुलाबी साड़ी, चेहरे पर तेज, तीखे तेवर, शायराना अंदाज, सौगातों की झड़ी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में टॉप ट्रेंड। कुछ ऐसा रहा राजस्थान डिप्टी सीएम दीया कुमारी का 8 फरवरी का दिन।
दरअसल, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के पास वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी है। वित्त होने के नाते दीया कुमारी ने 8 फरवरी को 'आपणो अग्रणी राजस्थान' थीम पर राजस्थान बजट 2024-25 (राज्य लेखानुदान) पेश किया।

यूं तो राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार का यह पहला बजट था, मगर यह पूर्ण बजट नहीं बल्कि लेखानुदान था और खास बात यह भी रही कि 20 साल बाद सीएम के अलावा किसी ने बजट पेश किया।
20 साल में पहली बार ऐसा मौका आया कि वित्त मंत्रालय का जिम्मा सीएम की बजाय अन्य किसी के पास रहा है। साल 2003 में तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार में वित्त मंत्रालय प्रद्युम्न सिंह के पास था।

इसके बाद अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे सिंधिया बारी-बारी से सीएम बनते रहे, मगर दोनों ने वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो अपने पास रखा। ऐसे में खुद ने ही बजट भी पेश किया। इस बार वित्त मंत्रालय सीएम भजन लाल शर्मा की बजाय डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास है।

यह भी पढ़ें- Ram ke Vanshaj: भगवान राम की वंशज हैं Diya Kumari, 'सीताराम' को हराकर बनीं डिप्टी सीएम
दीया कुमारी का शायराना अंदाज
राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए दीया कुमारी ने शिव मंगल सिंह सुमन की पंक्तियां बोली-'गति प्रबल पैरों में भरी। फिर क्यों रहूं दर दर खड़ा। जब आज मेरे सामने। है रास्ता इतना पड़ा। जब तक न मंजिल पा सकूं। तब तक नहीं विराम है। चलना मेरा काम है। चलना मेरा काम है।'
यह भी पढ़ें- Diya Kumari: क्या दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा को गंवाना पड़ सकता है डिप्टी CM का पद, जानिए वजह?
दीया कुमारी की चिंता
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार पर कर्ज भार दोगुना हो गया। यह पिछली सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन का नतीजा है। राजस्थान पर 5 लाख 79 हजार 781 करोड़ रुपए का कर्ज है।
दीया कुमारी के तीखे तेवर
राजस्थान विधानसभा में दीया कुमारी ने विपक्ष दल की ओर से इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश का कर्ज भार दोगुना हो गया आपकी (कांग्रेस) वजह से। आपने पूरी आर्थिक प्लानिंग नहीं की। राजनीतिक दृष्टिकोण से घोषणाएं कर दी। इसी का परिणाम है कि आज आप विपक्ष में बैठे हैं और हम यहां। मैं क्या बताऊंगी आपको जनता ने जवाब दे दिया।
राजस्थान बजट 2024-25 की प्रमुख घोषणाएं
-70 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा
-5 लाख परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री
-वाहनों की एनिवेयर फिटनेस टेस्ट की सुविधा
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहायिका के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी
-पुलिस मॉडर्नाइजेशन के लिए 200 करोड़ का बजट
-मीसाबंदियों को 20 हजार रुपए की पेंशन देने की घोषणा
-मीसाबंदियों को 4000 रुपए की मेडिकल सुविधा
-25 लाख ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा
-जयपुर शहर में मेट्रो का भी होगा विस्तार
-टोंक रोड के साथ सीतापुरा, अंबाबाड़ी से विद्यानगर तक भी जयपुर मेट्रो
-जयपुर-उदयपुर-कोटा जैसे बड़े शहरों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें
-PMU का गठन कर 5 लाख घरों को सोलर से करेंगे कनेक्ट
-स्टेट रोड फंड में 1500 करोड़ का प्रावधान
-विकास से वंचित विधानसभाओं के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान
-450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
-किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर 'गोपाल क्रेडिट कार्ड' की घोषणा
-महाराणा प्रताप के जीवन काल से जुड़े हुए स्थान जैसे चावंड, कुंभलगढ़, देवेर, हल्दीघाटी, गोगुंदा व उदयपुर आदि को महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट से जोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे।












Click it and Unblock the Notifications