रेप मामले में राजस्थान के मंत्री के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस

जयपुर, 15 मई: रेप के मामले में राजस्थान कांग्रेस सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस की टीम रोहित को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने रोहित के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए 18 मई को दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए तलब किया है। राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी ने इस संबंध में कहा, 'पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मुझसे पुलिस जो पूछेगी मैं उसका उचित जवाब दूंगा, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। पुलिस जांच करे और सच्चाई को सामने लेकर आए।

Recommended Video

    Rajasthan Minister Mahesh Joshi के बेटे Rohit Joshi की बढ़ी मुसीबत ! | वनइंडिया हिंदी
    Delhi police summons Rajasthan minister Mahesh Joshi son Rohit Joshi to appear by May 18

    महिला पत्रकार ने रेप और अश्लील वीडियो बनाने का लगाया है आरोप

    बता दें, मंत्री के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की महिला पत्रकार ने रेप केस दर्ज कराया है। महिला पत्रकार ने रोहित जोशी पर सवाई माधोपुर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा महिला पत्रकार ने यह भी कहा है कि रोहित ने उसके परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी थी। पीड़िता के मुताबिक, वो रोहित जोशी के संपर्क में फेसबुक के जरिए आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद जब वो गर्भवती हुई तो जबरन अबॉर्शन करवा दिया।

    दिल्ली पुलिस ने 18 मई तक पूछताछ के लिए किया तलब

    दिल्ली पुलिस की टीम एसीपी के नेतृत्व में रविवार को जयपुर पहुंची है। खबरों के मुताबिक, पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची वह टूटा हुआ था, वहां रोहित नहीं मिला। इसके बाद पुलिस सिविल लाइन वाले पिता के घर पहुंची, वहां भी रोहित जोशी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर उसे 18 मई को पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें, जिस महिला पत्रकार ने रोहित पर रेप का आरोप लगाया है, कुछ समय पहले उसी से रोहित की शादी की चर्चा थी। हालांकि, रोहित जोशी की पहले ही शादी हो चुकी है और उनके एक बेटी भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+