Rajasthan में पायलट के क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ेगी भीड़, राहुल के साथ भांजी मिराया ने की कदमताल

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा अब जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी। पायलट का प्रभाव क्षेत्र गहराता जाएगा। इस दौरान यात्रा में भीड़ बढ़ती जाएगी। यात्रा में प्रियंका गांधी और बेटी मिराया के शामिल होने से कांग्रेस में उत्साह है।

rahul gandhi

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra में Rahul Gandhi के साथ भांजी Miraya ने किया कदमताल | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    Rajasthan में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को दूसरे सैशन में जब राहुल गांधी हिमाचल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से वापस लौटे तो यात्रा में उनके साथ चलने के लिए ना सिर्फ प्रियंका गांधी साथ आई बल्कि रॉबर्ट वाड्रा भी साथ थे। इसके अलावा पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की भांजी और प्रियंका गांधी की बेटी मिराया ने भी मामा के साथ यात्रा में कदम से कदम मिलाए। इस दौरान यात्रा जब लाखेरी के पास से गुजरी तो इन चारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क के किनारे खड़े थे।

    Rajasthan में जन आक्रोश यात्रा में मिली गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ शिकायत, सोशल मीडिया पर वायरल

    सचिन पायलट के क्षेत्र में यात्रा में बढ़ेगी भीड़

    सचिन पायलट के क्षेत्र में यात्रा में बढ़ेगी भीड़

    सचिन पायलट के क्षेत्र में यात्रा पहुंचने पर पहली बार जोरदार भीड़ नजर आई। जो अब तक की यात्रा में नजर नहीं आ रही थी। यह क्षेत्र सचिन पायलट के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। जैसे-जैसे अब यात्रा आगे बढ़ेगी। वैसे-वैसे सचिन पायलट के प्रभाव वाला क्षेत्र रहेगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि अब तक यात्रा में जो भीड़ नहीं जुट पाई। उससे कहीं ज्यादा भीड़ अब पायलट समर्थकों की जगह-जगह यात्रा के साथ चलने वाली है।

    जयराम रमेश का दावा, सब एकजुट हैं

    जयराम रमेश का दावा, सब एकजुट हैं

    इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भी गहलोत पायलट खेमों के बीच सियासी सीजफायर जारी रहने का दावा किया है। दोनों नेताओं के एक ही प्लेन से शिमला जाने की बात पर जयराम रमेश ने कहा कि दोनों नेताओं में एकता की यह कोशिश नहीं, हकीकत है। हम एक साथ है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से नया माहौल आया है। हम एक हैं। एक संगठन के सदस्य हैं। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे लिए दोनों एसेट है। गहलोत अनुभवी हैं और वरिष्ठ नेता हैं। सरकार और संगठन में बड़े पदों पर रहे हैं। पायलट युवा और ऊर्जावान नेता है। संगठन को दोनों की जरूरत है। आप जो देख रहे हैं। वह कोई दिखावा नहीं है। यह असलियत है। मैं यकीन दिलाता हूँ कि यह बरकरार रहेगा।

    यात्रा में पहली बार शामिल हुई प्रियंका गांधी

    यात्रा में पहली बार शामिल हुई प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी पूरी यात्रा के दौरान पहली बार भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनी है। उनके आने से रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन में अलग ही उत्साह देखा गया है। उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को सियासी विवाद के बाद से दोनों नेताओं के बीच तल्खी बढ़ गई थी। यह विवाद उस समय ज्यादा बढ़ गया था। जब कुछ दिनों पहले गहलोत ने एक इंटरव्यू में पायलट को गद्दार तक कह दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+