ATM Loot Jaipur : जोबनेर में रात को गैस कटर से एटीएम काटकर 18 लाख रुपए ले गए बदमाश
जयपुर, 10 दिसम्बर। राजस्थान की राजधानी में सर्दी के तेवर तीखे होने के साथ-साथ चोर भी सितम ढाहने लगे हैं। चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। बीती रात तो चोर जोबनेर इलाके से एटीएम को काटकर उसमें 18 लाख रुपए निकाल ले गए।

सुबह एटीएम बूथ अस्त-व्यस्त देखकर आस-पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। साथ ही मौके से साक्ष्य उठाए हैं। उनके आधार पर चोरों की तलाश में कई टीमें रवाना की गई हैं।
पुलिस के अनुसार जोबनेर कृषि महाविद्यालय परिसर में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर ही एटीएम लगा हुआ था। देर रात बदमाश महाविद्यालय की दीवार फांदकर अंदर घुसे और गैस कटर व अन्य औजारों से एटीएम मशीन काटकर नकदी लेकर फरार हो गए।

एटीएम लूट की सूचना मिलने के बाद जयपुर ग्रामीण पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। वहीं, इलाके में संदिग्धों से भी पूछताछ शुरू की है। बदमाशों के पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications