कोरोना वायरस का राजस्थान में पहला मामला, जयपुर में इस मरीज की रिपोर्ट आई पॉजीटिव
जयपुर। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। दिल्ली और तेलंगाना के बाद अब राजस्थान में कोरोना वायरल का मरीज सामने आया है। यूं तो भारत में 5 मामले आ चुके हैं, मगर राजस्थान का सोमवार को सामने आया यह पहला मामला है। फिलहाल कोरोनो वायरस से ग्रसित मरीज को राजधानी जयपुर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मरीज 29 फरवरी 2020 को दिल्ली से जयपुर आया था। जब सांगानेर एयरपोर्ट पर इसकी स्क्रीनिंग की गई तो कोरोना वायरस की संदिग्ध पाया गया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को मरीज की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में दूसरी बार टेस्ट किया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया है। अब अस्पताल प्रशासन क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए मरीज का सैंपल पुणे भेजा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 5 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, COVID-19 के दो पॉजिटिव केस दिल्ली और तेलंगाना में सामने आए हैं। वे इटली और दुबई की यात्रा कर चुके हैं। अब तक कोरना वायरस के 5 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications