Rajasthan में मल्लिकार्जुन खड़गे के जरिए आदिवासी मतदाताओं को साधेगी कांग्रेस, इस जिले में जनसभा की तैयारी
Congress के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर राजस्थान में उनकी जनसभाओं की तैयारी शुरू हो गई है। आदिवासी समुदाय से आने वाले मल्लिकार्जुन खरगे की राजस्थान में पहली जनसभा होगी। राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में भी है। ऐसे में दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाके में कांग्रेस जनसभा के लिए सबसे उपयुक्त जगह मान रही है। ताकि यहां से गुजरात चुनाव में भी आदिवासी मतदाताओं को साधा जा सके। इसके लिए बांसवाड़ा या डूंगरपुर में खड़गे की पहली जनसभा हो सकती है। इससे कांग्रेस राजस्थान के मेवाड़ इलाके के 28 विधानसभा सीटों के साथ गुजरात के कई विधानसभा क्षेत्रों पर प्रभाव डाल सकेगी।

खड़गे के जरिए आदिवासी मतदाताओं को साधेगी कांग्रेस
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जरिए कांग्रेस राजस्थान और गुजरात में आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश करेगी। मलिकार्जुन खड़गे दलित तबके से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी दलित और आदिवासी वोटर पर इसका संदेश भेजने की कोशिश करेगी। राजस्थान के बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिला आदिवासी बहुल भी है और आदिवासी आस्था के केंद्र भी हैं। बांसवाड़ा का मानगढ़ धाम और डूंगरपुर का बेणेश्वर धाम दोनों ही आदिवासी समुदाय की आस्था का केंद्र है।

डूंगरपुर या बांसवाड़ा में हो सकती है जनसभा
कांग्रेस ने पिछले दिनों उदयपुर में चिंतन शिविर किया था। इसमें राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। ऐसे में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के सियासी संकट को सुलझाने से पहले बांसवाड़ा या डूंगरपुर में जनसभा कर सकते हैं। ऐसा करने से वह न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोह लेने में कामयाब रहेंगे। बल्कि आदिवासी मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने में भी बड़ी कामयाबी मिल सकती है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले पारंपरिक रूप से सीमा से सटे गुजराती जिलों के आदिवासी समाज से जुड़े हुए हैं। ऐसे में बांसवाड़ा डूंगरपुर में जनसभा कर कांग्रेस गुजरात चुनाव को साध सकती है।

पीएम मोदी करेंगे मानगढ़ में बड़ी जनसभा
भारतीय जनता पार्टी की मेवाड़ क्षेत्र के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिलों को साधने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम का दौरा कर सकते हैं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस आदिवासी इलाके में आदिवासी सम्मान यात्रा निकाली थी। हाल ही में वसुंधरा राजे भी त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन करने गई है। अमित शाह की इस इलाके में जनसभा भी हो चुकी है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पिछले 2 महीनों में 10 दिन इस इलाके में बिताए हैं। ऐसे में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 और गुजरात विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाताओं को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों इसी इलाके पर फोकस किए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications