कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने की सीएम गहलोत से मुलाकात, सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म

जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत के साथ बैठक की। करीब चार घंटे की बैठक में दोनों नेताओं की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मान जा रहा है कि सरकार औऱ संगठन में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा हुई है। संगठन में नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से पहले हर हाल में कर दी जाएगी। प्रदेश में संभावित कैबिनेट फेरबदल और अन्य बातों पर भी मुख्यमंत्री के साथ लंबी चर्चा हुई। सीएम से मुलाकात के बाद अजय माकन ने सफाई दी है कि मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई रैली और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा अन्य विषयों पर चर्चा नहीं हुई है।

ajay makan

राजस्थान से एक लाख लोग होंगे रैली में शामिल

प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि देश में जिस तरह से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार आंख बंद कर बैठी हुई है। उसे जगाने के लिए 4 सितंबर को दिल्ली में हल्ला बोल रैली है। इस रैली की तैयारियों को लेकर लगातार बैठक की गई है। राजस्थान से 1 लाख से अधिक लोग इस रैली में शामिल होंगे। माकन ने कहा कि लोगों में महंगाई के खिलाफ आक्रोश है। यह आक्रोश 4 सितंबर को दिल्ली की सड़कों पर दिखेगा। इससे पहले अजय माकन प्रदेश कांग्रेस कार्यावलय में पार्टी पदाधिकारियों संग अहम बैठक भी की।

ajay makan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+