राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त ने की मुख्यमंत्री जन आवास योजना के कार्यों की समीक्षा

राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जन आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की है। इस दौरान आयुक्त पवन अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों से योजना के कार्यों को लेकर फीडबैक लिया।

राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनआवास योजना के तहत बन रहे आवास तय समय सीमा में पूर्ण किए जाए। उन्होंने कहा कि संवेदक या अधिकारियों के स्तर पर देरी या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अरोड़ा मंगलवार को मंडल मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत प्रताप नगर के सेक्टर 3, 8, 26 और 28 के अलावा इंदिरा गांधी नगर के सेक्टर 7 में बन रहे आवासों के निर्माण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन का विश्वास है कि मंडल उन्हें गुणवत्तायुक्त आवास उपलब्ध कराएगा। उन्होंने किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के भी निर्देश दिए।

pawan arora

अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

आयुक्त ने सभी सेक्टरों में बन रहे निर्माण कार्यों का पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए प्रस्तुतिकरण देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान आवासों में बिजली-पानी कनेक्शन, सीवरेज लाइन, पौधारोपण सहित अन्य कार्याे की भी समीक्षा की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत प्रताप नगर के विभिन्न सेक्टरों में कुल 3358 और इंदिरा गांधी नगर के सेक्टर 7 में कुल 732 विभिन्न श्रेणियों के फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में मुख्य अभियंता प्रथम केसी मीना, वित्तीय सलाहकार संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया, अमित अग्रवाल सहित संबंधित साइटों के संवेदक व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

pawan arora

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+