Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

जयपुर। राजस्थान में इस वक्त सियासी घमासान चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है, मगर यह पत्र राजनीतिक संकट को लेकर नहीं बल्कि किसानों की समस्या के संबंध में है। अशोक गहलोत ने पत्र में पीएम मोदी से केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 25 फीसदी के स्थान पर 50 फीसदी किए जाने का आग्रह किया है। साथ ही वर्तमान में स्वीकृत लक्ष्य 25 प्रतिशत के अनुरूप चने की पूरी खरीद किए जाने का भी अनुरोध किया है।

CM Gehlot wrote letter to PM Modi for Purchase of pulses and oilseeds at minimum support price

Recommended Video

    Rajasthan Phone Tapping Case: Ashok Gehlot के आरोप पर BJP ने की CBI जांच की मांग | वनइंडिया हिंदी

    सीएम गहलोत ने पत्र में यह भी लिखा कि कोविड-19 महामारी की इस संकट की घड़ी में राज्य विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को समर्थन मूल्य खरीद योजना का पूरा लाभ दिलाकर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दलहन एवं तिलहन खरीद के लक्ष्य 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना किसानों के हित में होगा।

    सीएम ने पत्र में लिखा कि रबी सीजन 2020-21 में प्रथम अनुमान 26.85 लाख मैट्रिक टन उत्पादन के आधार पर चना खरीद के लिए राज्य सरकार ने 6.71 लाख मैट्रिक टन के प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किए थे, लेकिन भारत सरकार द्वारा 6 लाख 15 हजार 750 मैट्रिक टन के प्रस्ताव ही स्वीकृत किए गए हैं, जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित कुल उत्पादन की 25 प्रतिशत खरीद के लक्ष्य से 2.7 प्रतिशत कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+