उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान के लिए रखीं ये मांगें
जयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक हुई, जिसमें राजस्थान सीएम अशोक गहलोत समेत चार राज्यों के सीएम शामिल हुए।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रखने के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचारों से अवगत कराया। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में राजस्थान से एक अतिरिक्त पूर्णकालिक सदस्य के पद सृजित करने की मांग भी की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि बैठक में जल जीवन मिशन के वित्त पोषण में बदलाव करने, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर 13 जिलों को लाभांवित करने और जनता की कड़ी मेहतन की कमाई को लूटने वाली मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी।
इनके अलावा जीएसटी मुआवजे के 5000 करोड़ रूपये की बकाया राशि जारी करने की मांग रखी गई। साथ ही राज्य में क्रियाशील 56 पॉक्सो कोर्ट के जरिए त्वरित न्याय व्यवस्था, चिरंजीवी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, आई.एम. शक्ति उड़ान योजना सहित अन्य योजनाओं और नवाचारों के बारे में जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications