मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ में मत्था टेक, प्रभारी रंधावा भी रहे मौजूद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ (डाबला) में मत्था टेका। सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों के भले के लिए अरदास की।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ (डाबला) में मत्था टेका। सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों के भले के लिए अरदास की। इस अवसर पर गुरुद्वारे के हैड ग्रंथी द्वारा गहलोत एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य को सरोपा भेंट किया गया। गहलोत ने कहा कि जिस तरह से गुरु घर में सदियों से लंगर की परंपरा चली आ रही है। उसी तरह कोई भूखा नहीं सोए संकल्प के साथ राज्य सरकार इंदिरा रसोई के माध्यम से सिर्फ 8 रुपए में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने गुरु नानक देव और गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वाहन किया। गहलोत ने गुरुद्वारे में बैठकर गुरु जस का गान सुना और सरोवर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर श्रीकरणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, भरत राम, पूर्व विधायक सोहन नायक तथा रायसिंहनगर पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।













Click it and Unblock the Notifications