Rajasthan में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंतन शिविर में दो दिन करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा, जानिए कैसे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय चिंतन शिविर में अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान गहलोत के मंत्री अपने विभाग का प्रजेंटेंशन करेंगे।

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक सोमवार से दो दिन तक विभागीय कार्यो की समीक्षा करेंगे। सीएम की अध्यक्षता में जयपुर के हरीश चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार से दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू होगा। इस दौरान सीएम सभी विभागों के मंत्रियों के साथ उनके विभागों के 4 साल के कार्यों बजट घोषणाओं, जन घोषणाा पत्र, अभियानों, नवाचारों को लेकर किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं अलग-अलग सत्रों में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं अलग-अलग सत्रों में वर्तमान कार्यों में सुधार के साथ-साथ आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों के बारे में विचार विमर्श होगा।

ashok gehlot

मंत्रियों का होगा प्रजेंटेशन

चिंतन शिविर के पहले चरण में दोपहर 2:00 बजे तक परसादी लाल मीणा, बीडी कल्ला और सुभाष गर्ग ने प्रजेंटेशन दिया। वही 2:45 से शाम 10:30 बजे तक लालचंद कटारिया, उदयलाल आंजना, मुरारी लाल मीणा, प्रमोद जैन भाया, भंवर सिंह भाटी, भरोसी लाल जाटव, डॉ महेश जोशी और महेंद्र जीत मालवीय रिपोर्ट पेश करेंगे। सीएम गहलोत ने हाल ही में कहा था कि जन घोषणापत्र में जो वादे किए हैं। उन वादों की समीक्षा की जाएगी 90 फीसदी वादे पूरे हो गए हैं। सरकार बाकी कामों में तेजी लाएगी। सीएम गहलोत चिंतन शिविर के माध्यम से जनता के बीच मैसेज देना चाहते हैं कि सरकार जनता के साथ है। आपको बता दें राजस्थान में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में गहलोत सरकार पूरी तरह चुनावी मोड पर आ चुकी है। सीएम गहलोत हर निर्णय चुनाव को देखकर ही ले रहे हैं।

ashok gehlot

चिंतन शिविर में यह मंत्री करें करेंगे रिपोर्ट पेश

चिंतन शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा, गृह राज्यमंत्री मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, राज्य परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 12:15 से दोपहर 3:20 तक युवा एवं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, वन पर्यावरण एवं जलवायु में परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली आदि रिपोर्ट पेश करेंगे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+