राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुने परिवाद, 20 से ज्यादा परिवादियों को दी राहत

राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने सुनवाई करते हुए कहा कि नारी आदिशक्ति और देवी का प्रतिरूप है। इनकी सुरक्षा समाज और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि नारी आदिशक्ति और देवी का प्रतिरूप है। इनकी सुरक्षा समाज और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य महिला आयोग इसके लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में किसी भी कार्यस्थल पर असमान्य व्यवहार या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज़ चिश्ती ने दो दिवसीय सुनवाई सत्र में 20 से अधिक परिवादों की सुनवाई कर परिवादियों को राहत दी है।

rehana riyaz

परिवादों की सुनवाई कर दिलाई राहत

सुनवाई के दौरान एक मामले में छात्राओं को छात्रावास में रहने का हक दिलाकर उन्हें आपसी सौहार्द के साथ रहने और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। एक अन्य मामले में पति-पत्नी की सुलह, समझाइश कर साथ साथ रह कर घर बसाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दहेज, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के मामलों में कठोर कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोग अध्यक्ष ने सुनवाई के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, उन्हें भयमुक्त होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

rehana riyaz

डीन के कृत्य पर जताई नाराजगी

एक वाद में सुनवाई करते हुए आयोग अध्यक्ष ने असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा आयोग के समक्ष प्रस्तुत की गई कार्यस्थल पर शोषण की परिवेदना पर सम्बंधित कार्मिक डीन के कृत्य एवं जवाबों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कड़ी नाराजगी और चिन्ता जाहिर की। उन्होंने कठोर कार्रवाई करते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले में डीन से लिखित माफीनामा प्रस्तुत कर भविष्य के लिये हिदायत दी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महाविद्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। ऎसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कदापि न हो। आयोग अध्यक्ष रेहाना चिश्ती ने कहा कि महिलाएं समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्ती भूमिका का निर्वहन करती है। इसलिए आधी आबादी को भी बराबरी के दर्जे का बराबर हक है। सुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य सुमन यादव एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rehana reyaz

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+