BJP प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने बेटियां बेचने के मामले में गहलोत सरकार को घेरा, जानिए पूरा मामला

Rajasthan के भीलवाड़ा में बेटियों को स्टाम्प पर बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर अब भाजपा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर तीखे हमले करने शुरू कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लड़कियों की खरीद-फरोख्त और गुलाम बनाने जैसे तरीके जो आईएसआईएस और तालिबान में देखने को मिलते थे। वैसे ही मामले अब राजस्थान में भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश में लड़कियों की कई और गुलाम बनाने की घटनाएं हो रही हैं जो शर्मनाक है।

rajyvardhan rathore

राजस्थान में रोजाना 14 और महीने में 400 मिसिंग केस

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि अगर राजनीति में तोड़मरोड़ की बात हो तो अशोक गहलोत शातिर हो जाते हैं। लेकिन जब जनता के अधिकारों की बात आती है तो वह लाचार बन जाते हैं। राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि राजस्थान जैसे राज्य में ऐसी घटना जिसकी पूरी जानकारी प्रशासन को है। उसके बावजूद एफआईआर नहीं होती है। यह अपने आप में शर्म की बात है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में रोजाना 14 मिसिंग केस और महीने में करीब 400 मिसिंग केस दर्ज हो रहे हैं और मुख्यमंत्री को केवल अस्पतालों और सड़कों के मामले पर ही शर्म आती है।

rajyvardhan rathore

आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट में कारवाई हो

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री है और उन्हें राजस्थान जैसी पुलिस मिली हुई है। उसके बावजूद वह लाचार क्यों हैं। यह समझ से परे हैं। राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि चाहे सरकार को इस मामले में विधानसभा में कोई कानून लाकर कार्रवाई करनी हो या कोई अन्य सख्त कदम उठाने हो। उन्हें उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे राज्य में बेटियों को इस तरह से बेचा जा रहा है और गोदनामा कर उन्हें हारमोंस के इंजेक्शन देने की बातें सामने आ रही है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राठौड़ ने कहा कि ऐसे लोग जो छोटी बच्चियों को इंजेक्शन लगाकर हारमोंस डवेलप कर उन्हें बेचने का काम कर रहे हैं। वह किसी जानवर से कम नहीं है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए।

rajyvardhan rathore

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+