राजस्थान विधानसभा में BJP का धरना, गुलाबचंद कटारिया ने गाया गाना, 'देखो जवानी रो जोस निराळो'
जयपुर, 11 फरवरी। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 2022 चल रहा है। शुक्रवार को सत्र हंगामेदार रहा। धक्का-मुक्की, निलंबन और स्थगन देखने को मिला। भाजपा विधायक रीट 2021 पेपर लीक केस की सीबीआई की जांच की मांग वाली तख्तियां लेकर पहुंचे थे। सीएम सलाहकार राजकुमार शर्मा व प्रतापसिंह खाचरियावास ने सीबीआई जांच की मांग वाले कागज फाड़ दिए।

देखो जवानी रो जोस निराळो...
सत्र के दौरान भाजपा के चार विधायक निलंबित कर दिए गए। भाजपा विधायकों के निलंबन के विरोध में विधानसभा स्थगित होने के बाद भी विधायकों ने धरना दिया। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मेवाड़ी गीत गुनगुनाएं। वे बोले-देखो जवानी रो जोस निराळो'। अन्य विधायकों ने उनके साथ सुर में सुर मिलाए। हालांकि थोड़ी देर बाद धरना समाप्त हो गया।
Recommended Video

बजट 23 फरवरी को
बता दें कि साल 2022-23 के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 फरवरी को बजट पेश करेंगे। विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में बजट तक के सत्र का बिजनिस तय किया गया। समिति के विवरण अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद के लिए 15 फरवरी तक का समय निर्धारित किया ळै।
भाजपा विधायकों ने समाप्त किया धरना
भाजपा के चार विधायकों के निलंबन के विरोध में करीब आधे घंटे तक भाजपा विधायकों का सदन में ही धरना चला। बाद में निलंबित विधायकों को ना पक्ष लॉबी में आने की मंजूरी मिली तो सदन स्थगित होने के बाद में धरना दे रहे भाजपा विधायकों ने धरना समाप्त कर दिया।

किस पार्टी को कितन समय?
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सदन में पार्टियों के लिए अभिभाषण पर डिबेट के लिए 16 घंटे तय किए। इसमें कांग्रेस विधायकों को आठ घंटे 36 मिनट, भाजपा को 5 घंटे 41 मिनट, आरएलपी को 15 मिनट, सीपीआई को दस मिनट, बीटीपी को दस मिनट, आरडी को पांच मिनट और निर्दलीय को एक घंटा तीन मिनट तय किए। 12 व 13 को अवकाश के अलावा 16 से 22 फरवरी तक 7 दिन सदन नहीं चलेगा। उसके बाद 23 को बजट पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications