BJP Rajasthan के 14 जिलाध्यक्षों ने की इस्तीफे की पेशकश, जानिए पूरी वजह

Rajasthan में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व 14 जिला अध्यक्ष और कई मोर्चा, प्रकोष्ठों की छुट्टी कर सकता है। माना जा रहा है कि जो जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उनमें से कई लोगों ने खुद को पार्टी नेतृत्व को पद छोड़ने और किसी और को जिला अध्यक्ष का पद सौंपने की पेशकश की है। बीजेपी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व इस पर चर्चा कर चुका है। विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 तक प्रदेश में बीजेपी ऐसी टीम तैयार करना चाहती है। जो सक्रिय रहकर सिर्फ संगठन की जिम्मेदारी निभा सके। सूत्रों के मुताबिक ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। जो विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते हो। कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और पहचान रखते हो। जो अगले 2 साल तक चुनाव के दौरान पार्टी के लिए पूरा समय निकाल सके। इस पर शुरुआती वर्क भी कर लिया गया है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से बात कर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जल्दी ही जिलों से लेकर मोर्चा और प्रकोष्ठों तक संगठन में बदलाव करेंगे। इस कवायद में कई निष्क्रिय पदाधिकारियों की भी छुट्टी होगी।

bjp rajasthan

पार्टी में 15 फ़ीसदी नए चेहरों को मिलेंगे पद

प्रदेश भाजपा ने पार्टी संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी की है। पार्टी में 15 फ़ीसदी तक नए चेहरे संगठन में अलग-अलग मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्प के साथ ही जिलों की कार्यसमिति में शामिल किए जाएंगे। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी। राजस्थान में मिशन 2030 की तैयारियों में बीजेपी अगले महीने नवंबर से ही जुट जाएगी। 17 दिसंबर को गहलोत सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले सभी संभागों में बूथ सम्मेलन और किसान सम्मेलन भी करने हैं।

satish punia

पार्टी के लिए 14 जिलाध्यक्ष लड़ना चाहते हैं चुनाव

राजस्थान भाजपा में कई जिला अध्यक्ष विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इनमें जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा मालवीय नगर सीट से, अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह यादव बहरोड से, अलवर दक्षिण जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका बानसूर से, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत डूंगरगढ़ से, चूरू जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी रतनगढ़ /सरदारशहर से. टोंक जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा टोंक से, सीकर जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी दातारामगढ़/लक्ष्मणगढ़ से, झुंझुनू जिला अध्यक्ष पवन कुमार मावड़िया उदयपुरवाटी से, भरतपुर जिलाध्यक्ष डॉक्टर शैलेश सिंह डीग कुम्हेर से, करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया सपोटरा/टोडाभीम से, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली मांडलगढ़/भीलवाड़ा सीट से, अजमेर दक्षिण देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ब्यावर सीट से, जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी सूरसागर सीट से और बाड़मेर के जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल चौहटन विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन सभी जिला अध्यक्षों ने पार्टी को अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

raghaw sharma

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+