संत विजयदास आत्मदाह प्रकरण की जाँच करने पसोपा पहुंची बीजेपी कमेटी, कहा- गांव में दहशत का माहौल
जयपुर 24 जुलाई। भरतपुर में अवैध खनन को लेकर संत विजय दास द्वारा आत्मदाह के मामले में बीजेपी द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी मामले की जांच करने पसोपा गांव पहुंची। कमेटी ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बात की। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांव में दहशत का माहौल है। सरकार के लोग गांव वालों को डरा धमका रहे हैं। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

कैसा पाप कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
अरुण सिंह ने कहा कि साधु संतों ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग आदि बद्रीधाम और ककांचल धार्मिक स्थलों को बचाने के लिए आंदोलन किया। लेकिन 551 दिन के आंदोलन के बावजूद सरकार ने साधु संतों की नहीं सुनी।आखिरकार संत विजय दास को हताश और परेशान होकर आत्मदाह जैसा कदम उठाना पड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिर किस प्रकार का पाप अपने सिर पर लेकर जा रहे हैं। मंत्रियों को पाप की कमाई की लूट की खुली छूट दे रखी है। कहीं ना कहीं ईश्वर उनको इसकी सजा जरूर देगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के साथ कमेटी के सदस्य सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद बृजलाल यादव सहित स्थानीय नेता मौजूद रहे।













Click it and Unblock the Notifications