Bhajanlal Sharma Chief Minister: राजस्थान CM शपथ ग्रहण के बाद अब CMO में बदल जाएंगे ये अफसर
Chief Minister Office Rajasthan 2023: सांगानेर से भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने दोपहर 11 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ ले ली है। भजनलाल शर्मा के साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी शपथ दिलाई है।
शपथ ग्रहण करने के बाद बाद राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे सचिवालय जाएंगे और कार्यभार ग्रहण करेंगे। बतौर सीएम ज्वाइन करते ही भजनलाल शर्मा कई आदेश निकालेंगे, जिससे राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का चेहरा भी बदल जाएगा। कई अफसर इधर-उधर होंगे।

15 दिसंबर 1967 को जन्मे भजनलाल शर्मा के अपने 56वें जन्मदिन के मौके पर 16वीं विधानसभा में राजस्थान का 14वां मुख्यमंत्री बनने के बाद हर किसी की नजर कैबिनेट की पहली बैठक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के फेर-बदल पर है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात है कि मुख्यमंत्री का सचिव कौनसा आईएएस अफसर होगा?
राजस्थान में प्रशासनिक ढांचे का चेहरा बदलने का अंतिम फैसला शुक्रवार दोपहर में होगा। मुख्यमंत्री के निजी सचिव, ओएसडी, उप सचिव, मीडिया सलाहकारों की भी नियुक्ति होगी। जल्द ही राजस्थान में आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी होंगे।
बताया जा रहा है कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सचिव की दौड़ में कई आईएएस अधिकारी हैं, मगर सबसे आगे 1992 बैच के आईएएस अधिकारी व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सिंह हैं।
यह भी पढ़ें- BhajanLal Sharma Oath Ceremony: 56वें बर्थडे पर 14वें CM के रूप में शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, जानें 10 चुनौतियां
अभय कुमार सिंह आईएएस के अलावा 1994 बैच के आईएएस व केंद्र सरकार में वन पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नरेशपाल गंगवार व 1996 बैच के आईएएस व प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता और 1998 बैच के आईएएस व सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया का नाम भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मूलरूप से भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के गांव अटारी के रहने वाले किशन स्वरूप शर्मा के बेटे हैं। भजनलाल शर्मा अपने गांव के दो बार सरपंच रहे। फिर नदबई सीट से चुनाव लड़ा और हार गए। पहली बार जयपुर के सांगानेर से जीतकर सीधे मुख्यमंत्री बने हैं।
यह भी पढ़ें- BhajanLal Sharma: बीएड करके बनना चाहते थे टीचर, फेल हुए तो BJP ज्वाइन करके बन गए Rajasthan CM












Click it and Unblock the Notifications