RAS मेन्स परीक्षा को स्थगित करना अधिकांश छात्रों के हित में नहीं, इससे उन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा- अशोक गहलोत

आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने की कुछ छात्रों की मांग पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा ज्यादातर छात्रों ने परीक्षा के समय पर आयोजित कराने की मांग की है।

जयपुर, 21 फरवरी। आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने की कुछ छात्रों की मांग पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा ज्यादातर छात्रों ने परीक्षा के समय पर आयोजित कराने की मांग की है। ऐसे में परीक्षा को स्थगित करना उचित नहीं होगा और ऐसा होने पर परीक्षार्थियों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ेगा। इसलिए कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा को स्थगित करने की मांग न्योचित नहीं है।

Ashok Gehlot

परीक्षाओं को समय पर कराना सरकार की प्राथमिकता

सीएम गहलोत ने सरकार के जनसंपर्क प्रकोष्ठ के हवाले से कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं समयबद्ध रूप से आयोजित कर सभी भर्तियां एक निश्चित समय में पूरी करना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसी के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप कर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में शामिह हो रहे अधिकांश अभ्यर्थी चाहते हैं कि परीक्षा तय समय पर हों। परीक्षा स्थगित होना अधिकांश परीक्षार्थियों के हित में नहीं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: 'हंग असेंबली' की स्थिति में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम गठबंधन को तैयार- केजरीवाल

छात्रों के समर्थन में उतरा विपक्ष
बता दें कि विपक्ष ने परीक्षा के स्थगन की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। विपक्ष ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा के सिलेबस में संशोधन किया गया, जिसकी वजह से छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी का समय नहीं मिल पाया है। इसलिए परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाना चाहिए।

बता दें कि मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने के लोकर कई छात्र लगातार धरना दे रहे हैं। भाजपा नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन किया है। वहीं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि जल्द परीक्षा कराने के पीछे कोई वजह है और यह रीट से भी बड़ा घोटाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+