SDM Jyoti Maurya के बाद अंजलि मीणा का शपथ पत्र, 'RAS बनकर पति को छोड़ा तो दूंगी 1 करोड़ रुपए'
SDM Jyoti Maurya vs RAS Anjali Meena: पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य की बेवफाई के राजस्थान में आरएएस की तैयारी कर रही अंजलि मीणा का अजीब शर्त वाला शपथ पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फैक्ट चेक में शपथ पत्र फर्जी निकला
Anjali Meena Viral Affidavit: उत्तर प्रदेश में बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) का मामला सुर्खियों में है। इस बीच राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तैयारी कर रही अंजलि मीना का कथित अजीबोगरीब शर्त वाला शपथ पत्र वायरल हो रहा है।
बरेली के शूगर मिल में बतौर जीएम तैनात ज्योति मौर्य को शादी के बाद उसके सफाईकर्मी पति आलोक वर्मा ने पढ़ा-लिखाकर एसडीएम बनाया। फिर पति से बेवफाई कर ज्योति होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से इश्क लड़ाने लगी।

ज्योति मौर्य का केस सामने आने के बाद पत्नियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले पतियों पर खूब मीम बने। इस बीच अंजिल मीणा का कथित शपथ पत्र वायरल हुआ है, जिसमें वह आरएएस बनने के बाद अगर पति से धोखा करती है तो वह बतौर जुर्माना पति को करोड़ रुपए देगी।
अंजिल मीना से वायरल हो रहे शपथ पत्र में लिखा कि 'मैं अंजिल मीना अपने पति दिनेश मीना और अन्य समस्त प्रमुख अधिकारियों के सामने ये वचन लेती हूं कि मेरे पति दिनेश मीना मेरे को अपने घर से दूर जयपुर में RAS की पढ़ाई करवा रहे हैं।'
वायरल शपथ पत्र में आगे लिखा कि है कि 'मैं कभी भी, कितने भी दिनों में कर्मचारी बन जाती हूं तो अपने पति को धोखा नहीं दूंगी, लेकिन फिर अगर ऐसा होता करने की मेरी मजबूरी हुई तो मेरे को पद से निलंबित कर दिया जाना चाहिए और मैं खुद भी मेरे पति और उनके परिवार को बतौर जुर्माना एक करोड़ रुपए दूंगी'
जयपुर में आरएएस 2023 की तैयारी करने वाली कथित अंजिल मीना के नाम से वायरल हो रहा यह शपथ पत्र 500 रुपए का है। 3 जुलाई को लिखे गए इस पर दिनेश मीना व अंजलि मीना के हस्ताक्षर भी हैं।
अंजलि मीणा के शपथ पत्र की सच्चाई क्या है?
आज तक की फैक्ट चेक टीम की रिपोर्ट में राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमितोष पारीक के हवाले से इस वायरल शपथ पत्र को एडिट किया हुआ बताया गया है। यह वास्तविक नहीं है। शपथ पत्र में 3 जुलाई की तारीख का फोंट भी एडिट किया है। असली शपथ पत्र में डेट की मोहर में दिन व माह के साथ साल का जिक्र जरूर होता है जबकि इस पर शपथ पत्र साल अलग से लिखी हुई है।
इसी तरह से अंजिल मीणा के कथित शपत पत्र के बीच में हिंदुस्तान कोका कोला वेबरेज लिखा है। उससे भी प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि शपथ पत्र नकली है। वहीं, हिंदू मैरिज एक्ट के अंतर्गत एफिडेविट का आधार नहीं है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications