अक्षय कुमार व ट्विकल खन्ना शादी की 21वीं सालगिरह मनाने पहुंचे राजस्थान, गाय को दुलारा

सवाई माधोपुर, 17 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री ट्विकल खन्ना अपनी शादी 21वीं की सालगिरह राजस्थान में मना रहे हैं। इस खूबसूरत जोड़ी ने मैरिज एनिवर्सरी के लिए राजस्थान के रणथंभौर को चुना है। दोनों अपने परिवार के साथ रणथंभौर पहुंच चुके हैं। मंगलवार को होटल शेर बाग की जिप्सी में टाइगर सफारी पर निकलने की उम्मीद हैं।

होटल में गाय को दुलारते नजर आए

होटल में गाय को दुलारते नजर आए

रविवार रात को रणथंभौर पहुंचे अक्षय कुमार व ट्विकल खन्ना परिवार समेत सोमवार सुबह टाइगर सफारी करने वाले थे, मगर तेज ठंड व घने कोहरे के कारण नहीं गए। अक्षय कुमार ने होटल में एक गाय को दुलारते नजर आए। उनके साथ बेटी नितारा भी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की तस्वीर

इधर, अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि 'हमारी 21वीं एनिवर्सरी पर हमारे पास एक चैट है' तस्वीर में दोनों रेस्टोरेंट में टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाय को दुलारते हुए वीडियो शेयर किया। साथ ही लिखा कि 'मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं...एक अलग ही खुशी है। अपने बच्चों को यह सब महसूस कराने में।

 अक्षय कुमार पहले भी आ चुके हैं रणथंभौर

अक्षय कुमार पहले भी आ चुके हैं रणथंभौर

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। शादी के 21 साल पूरे होने के मौके पर यह कपल रणथंभौर आया है। अक्षय कुमार हाउसफुल 4 की शूटिंग के दौरान भी रणथंभौर आ चुके हैं। हाउसफुल 4 की शूटिंग रणथंभौर की होटल नाहरगढ़ में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+