लव मैरिज के दो माह बाद पत्नी की बेवफाई ने ली पति की जान, जानिए सोना क्यों दे गई धोखा?
जयपुर, 3 जून। राजधानी जयपुर के सीतापुरा की एक फैक्ट्री में काम करने वाले सुपरवाइजर ने जान दे दी। उसके दो माह पहले लव मैरिज की थी। कथित तौर पर पत्नी की बेवफाई के चलते उसने यह कदम उठाया है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर पूर्व पति के पास चली गई। वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और ट्रेन से कटकर जान दे दी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बूंदी जिले के नैनवां का 30 वर्षीय सीताराम गुर्जर अपनी पत्नी के साथ जयपुर के श्याम विहार प्रताप नगर में रहता था। सीतापुरा की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। करीब 2 महीने पहले ही उसने दियाली बूंदी निवासी 28 साल की सोना से प्रेम विवाह किया था। दो माह तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक था, मगर 26 मई को उसकी पत्नी सोना अचानक घर छोड़कर चली गई।
पति ने उसकी तलाश की तो पता चला कि वह अपने पूर्व पति के पास बूंदी चली गई है। अब वापस भी नहीं आएगी। सदमे में आए सीताराम ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सांगानेर रेलवे लाइन पर सीताराम ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बंशीलाल ने सीताराम की पत्नी सोना पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
सीताराम की जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। सीताराम ने सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मेरी पत्नी सोना गुर्जर ने मेरे साथ विश्वासघात किया है। पत्नी ने धोखा दिया है, मैं मर रहा हूं। मेरे परिवार वालों को परेशान नहीं करें, इसमें परिवार वालों की कोई गलती नहीं है। मैं उसके विश्वास में आ गया और उसने मुझसे धोखा दिया, इसलिए में दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। बैंक खाते में 1.30 लाख रुपए और कंपनी में पीएफ के 1 लाख रुपए हैं, जो मेरे घरवाले ले लेवें। साढ़े नौ हजार रुपए मेरे मामा के लड़के देवकिशन से उधार लिए थे, जो इन पैसों में से दे दें।'












Click it and Unblock the Notifications