JAIPUR : लव मैरिज के 5 साल बाद पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल के बेटे के साथ थाने में पहुंचा पति

लव मैरिज के 5 साल बाद पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल के बेटे के साथ थाने में पहुंचा पति

जयपुर, 19 अप्रैल। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर पुलिस थाना इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचा गया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मनगढंत कहानी भी सुनाई। बाद में पुलिस जांच में हकीकत सामने आ गई।

jaipur

मीडिया से बातचीत में जयपुर के प्रताप नगर थानाप्रभारी बलबीर कस्वां ने बताया कि आरोपी सलमान ने पांच साल पहले रवीना से प्रेम विवाह किया था। इनके डेढ़ साल का बच्चा है। सोमवार दोपहर को सलमान अपनी दूसरी पत्नी रवीना से मिलने घर पहुंचा।

वहां उनके बीच तकरार हो गई। इस पर सलमान ने रवीना की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह डेढ़ साल के बच्चे रुहान को लेकर पुलिस थाने पहुंच गया और बताया कि साली और मौसा ससुर ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

सलमान की सूचना पर प्रताप नगर पुलिस मौके पहुंची। घटनास्थल पर झगड़े के निशान मिले। पुलिस ने एफएसएल टीम से मौका मुआयना करवाया। उसके बाद सलमान की साली की लोकेशन खंगाली तो वह सीकर में मौजूद मिली। वहीं, मौसा ससुर भी अपने घर पर मिला। हालात को देखते हुए पुलिस की शक की सुई सलमान पर जाकर अटक गई।

रवीना की मां और अन्य परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सलमान और रवीना में अनबन की वजह से अलग रहने और मनमुटाव की बात सामने आई। इस दौरान रवीना के परिजनों ने भी सलमान पर ही हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने जब सलमान से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। ऐसे में पुलिस का शक उस पर गहरा गया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मासूम बच्चे रुहान को उसकी नानी को सुपुर्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+