शादी से एक दिन पहले धोखा दे गई दुल्हन, जाते-जाते रुपए व गहने भी ले गए

जयपुर, 10 दिसम्बर। राजस्थान के जयपुर जिले में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। इसमें शादी से महज एक दिन पहले दुल्हन रुपए-गहने लेकर फरार हो गई।

looteri

डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने मीडिया से बातचीत में जयपुर के बगरू कस्बा निवासी राजेश कुमार शर्मा ने 8 जुलाई को केस दर्ज कराकर बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। इस बीच राजेश की मुलाकात बगरू निवासी गणेश नारायण शर्मा उसकी शादी महाराष्ट्र की दीपाली से करवाने की बात कही। फिर परिचित दलाल विक्की शर्मा और मोहम्मद वकील के मार्फत उसे झांसे में ले लिया।

आरोपियों ने दीपाली से शादी करवाने की एवज में दलालों ने राजेश शर्मा से 1.80 लाख रुपए लिए। आरोपियों ने इसी साल 14 जून को सांभर कोर्ट से राजेश व दीपाली के बीच आपसी सहमति से शादी करने के दस्तावेज बनवाए। इसके बाद दीपाली को राजेश कुमार के घर छोड़ दिया। 20 जून को दीपाली की शादी राजेश से होना तय हुई। एक दिन पहले ही 19 जून को दीपाली राव देर रात राजेश कुमार के घर से नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

1. दीपाली राव (36) महाराष्ट्र में अमरावती स्थित वर्धा तहसील, वर्तमान में महाराष्ट्र के अकोला जिले के बड़ी उमरी निवासी
2. मोहम्मद वकील उमर नजीर शाह (36) निवासी नागपुर
3. गणेश नारायण शर्मा (44) जयपुर जिले में फागी तहसील के सुल्तानियां गांव
4. विजय कुमार शर्मा उर्फ विक्की (28) जोशियों का मोहल्ला, सांभर जयपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+