राजस्थान: बूथ के पास ना किसी दल की टेबल लगी ना बैनर, वोटरों ने रच डाला इतिहास
Jaipur News, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरणों का मतदान हो चुका है। इनमें एक-एक वोट के लिए हर प्रत्यााशी व कार्यकताओं ने खूब जोर लगाया है। मतदाताओं को घरों से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए वाहन लगाने से लेकर केन्द्र के पास टेबल व बैनर लगाने तक से नहीं चुके, मगर राजस्थान का एक मतदान केन्द्र ऐसा भी है, जिसने इतिहास रच डाला और मतदान का प्रतिशत 90 फीसदी तक पहुंचा दिया।

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र के अभयपुरा स्थित मतदान केन्द्र की। यहां पर लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के तहत 6 मई को वोटिंग हुई थी। उसमें कुल 470 मतदाताओं में से 422 यानी करीब 90 फीसदी ने वोट डाले हैं।
25 लोगों की टीम ने किया जागरूक
जयपुर शहर लोकसभा सीट में बगरू विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा के बूथ नंबर 87 पर बम्पर वोटिंग के पीछे एक टीम की मेहनत है। यहां के 25 लोगों ने चुनाव से पहले ही एक टीम बना ली थी, जिसने घर-घर जाकर मतदाताओं को अपना वोट हर हाल में डालने के लिए प्रेरित किया। नतीजा हम सबके सामने है। खास बात यह है कि अभयपुरा के बूथ के पास ना तो किसी राजनीतिक दल की टेबल लगी ना झंडे और बैनर।
अभयपुरा बूथ एक नजर में
कुल आबादी - 1000
परिवार - 217
महिला वोट - 232
पुरुष वोट - 328
कुल वोट - 470
श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड तोड़ मतदान
इधर, 6 मई को राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों में हुए मतदान में श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 74.38 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो सर्वाधिक है। लोकसभा चुनाव 2014 में यह 72.85 प्रतिशत रहा था। इस लिहाज से इस बार गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।
चुनाव आयोग की ओर से प्रारभिंक स्तर पर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीकानेर में 60.23 प्रतिशत, चूरू में 66.18 प्रतिशत, झुंझुनूं में 62.13 प्रतिशत, सीकर में 64.17 प्रतिशत, जयपुर ग्रामीण में 64.41 प्रतिशत, जयपुर में 68.35 प्रतिशत, अलवर में 66.87 प्रतिशत, भरतपुर में 58.38 प्रतिशत, करौली-धौलपुर में 54.52 प्रतिशत, नागौर में 61.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications