राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान के 9 नेता शामिल, प्रदेश में 3 जनसभाएं करेंगे राहुल

जयपुर, 2 सितम्बर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले 117 नेताओं में 9 यात्री राजस्थान के होंगे। कांग्रेस ने इन यात्रियों को भारत यात्री का नाम दिया है। 7 सितंबर को शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़, कोटा, दौसा, अलवर जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा करेंगे। भारत यात्री के रूप में रहने वाले राजस्थान से श्रवण कुमार गुर्जर, झाबर शेरावत, सीताराम लांबा, योगेश कुमार मीना, रूबी खान, विवेक भटनागर, जगदीश बिश्नोई और शत्रुघ्न शर्मा का नाम शामिल है। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत अनेक नेता साथ मौजूद रहेंगे।

rahul gandhi

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

राहुल गांधी की यात्रा में शामिल 9 कार्यकर्ताओं के चयन में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई है। राहुल गांधी के नेत़ृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 15 अक्टूबर के बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ से भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में प्रवेश करेगी। यहां सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा यात्रा का स्वागत करेंगे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के जिलों से होकर भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी। अलवर, दौसा और कोटा में यात्रा का पड़ाव होगा। जहां राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

rahul gandhi

राहुल गांधी की होगी जनसभा

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा का कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 20 जगह यात्रा का पड़ाव होगा। इसमें तीन जगहों में राजस्थान के जिले भी शामिल हैं। जहां पर यात्रा का पड़ाव होगा। इनमें कोटा, दौसा और अलवर जिले हैं। जहां पर यात्रा के पड़ाव के साथ ही जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। जनसभा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य नेता कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन को संबोधित करेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता भी पदयात्रा करेंगे। माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा पूर्वी राजस्थान से गुजरने की वजह कांग्रेस के परंपरागत गढ़ को बचाने की है। विधानसभा चुनाव 2018 में पूर्वी राजस्थान से कांग्रेस को यहां बड़ी सफलता मिली थी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ से यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

rahul gandhi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+