Rajasthan : भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों से हेरोइन की खेप लेने पहुंचे 8 तस्कर, 24 किलो हेरोइन की खेप आनी थी भारत

जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के जरिए 24 किलो की खेप भारत आनी थी। खेप को लेने के लिए 8 तस्कर भारत-पाक बॉर्डर पहुंचे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को दबोच लिया है। श्रीकरणपुर थाना पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया है। पाकिस्तान से हेरोइन की डिलीवरी लेने आए पंजाब के फिरोजपुर निवासी 8 तस्करों को एक कार और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि थाना श्रीकरणपुर के हेड कांस्टेबल रतनलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब के कुछ तस्कर बॉर्डर एरिया में हेरोइन की खेप लेने आए हुए हैं। सूचना पर सीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना अधिकारी बलवंत राम मय जाब्ता द्वारा कस्बा श्रीकरणपुर में 14 एस मांझी वाला क्षेत्र से 8 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 24 किलो हेरोइन की खेप आनी थी। जिसे लेने पंजाब के तस्कर यहां आए थे।

shrigangagar

तस्करों की हो रही थी पाकिस्तान में बातचीत

एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास बरामद मोबाइल फोन में पाकिस्तान के नंबर मिले हैं। उन नंबरों पर आरोपियों द्वारा बातचीत की जा रही थी। साथ में यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों ने करीब 2 महीने पहले भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा गजसिंहपुरा क्षेत्र से करीब 10 किलो हेरोइन की पाकिस्तान से सफलतापूर्वक डिलीवरी प्राप्त की थी। भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों से हीरोइन की डिलीवरी लेने आने वाले पंजाब के फिरोजपुर जिले के तस्कर गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, कर्मजीत सिंह, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह एवं करतार सिंह को एक कार व बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया है।

shrigangagar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+