55 साल की महिला अंडरगारमेंट में छुपाकर लाई 30 लाख का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई

जयपुर, 29 दिसम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर स्थित एयरपोर्ट पर एक बार फिर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोना तस्करी का मामला पकड़ा है।

महिला दिल्ली की रहने वाली

महिला दिल्ली की रहने वाली

अधिकारियों की जांच में 55 वर्षीय महिला यात्री पकड़ में आई है, जो दुबई से 30 लाख रुपए का सोना अपने साथ लेकर आई थी। वो भी अंडरगारमेंट में छुपाकर। यह महिला दिल्ली की रहने वाली है। सोना कपड़े की थैली में रखा गया था, जो ब्लैक कार्बन शीट में लिपटा था। देखने में यह आर्टिफिशियल स्टोन की तरह लग रहा था। बरामद सोने का वजन करीब 618.40 ग्राम है। इसकी कीमत 30 लाख 64 हजार रुपए है।

7 दिन पहले अपने बेटे से दुबई मिलने गई

7 दिन पहले अपने बेटे से दुबई मिलने गई

मीडिया से बातचीत में असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि दिल्ली की महिला 7 दिन पहले अपने बेटे से दुबई मिलने गई थी। बेटा दुबई के होटल में काम करता है। बुधवार सुबह शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंची थी।

दो पॉलीथिन के पैकेट थे

दो पॉलीथिन के पैकेट थे

मेटल डिटेक्टर से जांच में महिला पर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ। जांच में उसके अंडरगारमेंट से एक कागज की थैली निकली। इसमें दो पॉलीथिन के पैकेट थे। इसी में सोना रखा गया था। कागज के पैकेट में बरामद दोनों पॉलीथिन कार्बन पेपर में पैक थीं। उसमें लाल और काले रंग के दो पैकेट थे।

15 हजार रुपए देने का भी वादा किया

15 हजार रुपए देने का भी वादा किया

उन पैकेट को काटा तो उसमें पेस्ट के फॉर्म में सोना निकला। प्रारम्भिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे शारजाह एयरपोर्ट पर किसी व्यक्ति ने इसे लाने के लिए कहा था। इसके बदले उस व्यक्ति ने उसका एयर टिकट करवाया। 15 हजार रुपए देने का भी वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+