jaipur Airport पर पकड़ी गई 25.58 लाख की विदेशी मुद्रा, गुजरात का युवक UAE ले जाने की फिराक में था

जयपुर, 22 जनवरी। राजस्थान की राजधानी में सांगानेर स्थित एयरपोर्ट पर एक युवक के पास से विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। युवक गुजरात का रहने वाला है। उसके पास से एक लाख तीस हजार 200 यूएई दिरहम मिले है। वह यह राशि दुबई ले जाने की फिराक में था।

 foreign currency caught at jaipur airport,

असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि बरामद की गई ये विदेश मुद्रा भारतीय रुपए में 25 लाख 58,430 रुपए है। कस्टम ने युवक को फोरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 के तहत गिरफ्तार कर रुपए जब्त कर लिए है।

25 वर्षीय गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट से शुक्रवार देर रात जयपुर पहुंचा था। यहां से स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई जाने की फिराक में था। कस्टम विभाग को सूचना मिलने पर जाल बिछाया गया।जैसे ही युवक चैकिंग के लिए आया तो उसके बैग की स्कैनिंग के दौरान विदेशी मुद्रा का पता चला। ट्रॉली बैग में कपड़ों की थैली में 6 गडि्डयां दिरहम की रखी थीं।

युवक दुबई में कॉस्मेटिक आइटम का बिजनेस करता है। वहां से कॉस्मेटिक आइटम खरीदकर यहां लाता है और भारत में बेचता है। हालांकि कस्टम के अधिकारी इसे तस्करों का कैरियर मान रहे हैं। क्योंकि गोल्ड की खरीद के लिए ये रकम यहां से अक्सर भेजी जाती है। ऐसे में इन्ही युवकों को कैरियर बनाया जाता है, जिनसे पैसे भेजने और गोल्ड लाने का काम करवाया जाता है।

जयपुर कस्टम अधिकारियों के अनुसार फोरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 के तहत भारत से अगर कोई व्यक्ति विदेश जाता है तो उसे 5 हजार यूएस डॉलर तक ले जाने की अनुमति है। उससे ज्यादा की नकद रकम अगर कोई विदेश लेकर जाता है तो उसे डिक्लेयर करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+