Jaipur: सरकारी दफ्तर के बेसमेंट में मिला लावारिश 2.31 करोड़ रुपये कैश, एक किलो सोना भी बरामद

Cash in Jaipur Govt Office: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सरकारी दफ्तर से 2 करोड़ से अधिक का लावारिश कैश बरामद हुआ है। जांच जारी है। सात से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 Jaipur 2 crore unclaimed cash

Cash in Jaipur Govt Office: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सरकारी योजना भवन के बेसमेंट में 2.31 करोड़ रुपये की लावारिस नकदी और 1 किलो सोने की छड़ें मिली हैं। पुलिस ने कहा कि विभाग के करीब 7-8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अतिरिक्त निदेशक महेश गुप्ता के विशेष इनपुट के आधार पर जयपुर शहर पुलिस द्वारा नकदी बरामद की गई थी।

मुख्य सचिव उषा शर्मा और डीजीपी के साथ देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि आईटी विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने पुलिस को सूचित किया कि उन्हें योजना भवन के तहखाने में नकदी और एक सोने की छड़ मिली है।जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी कार्यालय- योजना भवन के बेसमेंट में अलमारी में रखे बैग में करीब 2.31 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोने के बिस्किट मिले हैं। पुलिस ने इन नोटों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस बेसमेंट की तरफ आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पहली नजर में देखने पर लगता है कि अलमारी लंबे समय से लॉक थी, लेकिन कितने टाइम से पैसे वहां रखे हैं, इसकी प्रमाणिक जानकारी नहीं है। जयपुर पुलिस आयुक्त के अनुसार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। विभाग के करीब 7-8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पैसे 3-4 साल से रखे हों, इसकी संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 102 के तहत पुलिस ने बेसमेंट में बरामद नोटों को जब्त कर लिया है और इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। बकौल पुलिस कमिश्नर, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यालय के बेसमेंट में कबाड़ जैसे कई चीजें रखी हैं। इस विभाग में डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। दो अलमारी की चाभी नहीं मिलने पर दूसरे दिन ताला तोड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+