स्वतंत्रता दिवस 2021 पर 152 पुलिसकर्मियों को मिलेगा 'केंद्रीय गृह मंत्री पदक', राजस्थान से 9 का चयन
जयपुर, 12 अगस्त। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 'जांच में उत्कृष्टता के लिए' केंद्रीय गृहमंत्री पदक के लिए इस वर्ष देश भर के 152 पुलिस अधिकारियों को चुना गया है, इनमें से 9 पुलिसकर्मी राजस्थान के हैं। यह पदक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान डीजी पुलिस एमएल लाठर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से "जांच में उत्कृष्टता के लिए" चयनित राजस्थान पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। राजस्थान से पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार, पुलिस उप अधीक्षक सुरेश शर्मा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार डोरिया, दिनेश लखावत, दरजाराम, अशोक आंजना, अरुण कुमार व हैड कांस्टेबल भवानी सिंह को चुना गया है।
इनके अतिरिक्त सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, केरल और राजस्थान के 9-9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार से 7, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस से 6-6 और शेष अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि पदक देने की शुरुआत वर्ष 2018 में आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications